फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   violation of code of conduct Will be at prison

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी जेल

Wed, 18 Nov 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
violation of code of conduct Will be at prison
एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ उमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को कटिबद्ध है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा और असामाजिक तत्वों को सीधे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने बुधवार को गांव नाहिल और नत्थापुर में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और गांव के लोगों की बैठक में कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव लड़ने वालों और आचार संहिता का पालन करने वालों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी, लेकिन चुनाव में कोई गलत मंसूबा पाला तो सीधे जेल भेजा जाएगा। चुनाव लड़ रहे लोग शांतिपूर्ण तरीके से वोट मांगे और मतदाता पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाने की कोशिश न करें। वोटर को धमकाने की सूचना पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके अलावा शराब सहित किसी प्रकार का उपहार आदि वितरित करने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के गांव-गांव मुखबिर हैं और रोजाना सूचना प्राप्त की जा रही है। तहसील भर के सभी गांवों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि की सूचना पुलिस क ो देकर सहयोग करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान पुवायां केे कोतवाली प्रभारी राजकुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1200 लोगों के खिलाफ 110जी की कार्रवाई
पुवायां। एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने बताया कि प्रधानी के चुनाव को देखते हुए तहसील भर में 12 सौ लोगों के खिलाफ 110जी की कार्रवाई की गई है। सभी को नोटिस भेजे गए हैं और पुलिस ने लोगों को नोटिस तामील भी कराए हैं। जो लोग तारीख पर नहीं आएंगे उनके खिलाफ वारंट जारी कर पकड़वाकर सीधे जेल भेजा जाएगा। मुचलका पाबंद लोग भी अपने मुचलके भरवाना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चेक की गई शस्त्र दुकानें
पुवायां। एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ उमेश शर्मा ने बुधवार को पुवायां में शस्त्र दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेचे गए कारतूस, दुकानों पर जमा शस्त्र आदि के बारे में जानकारी ली गई और अन्य अभिलेख भी चेक किए गए। बुधवार को पुलिस ने लोगों से अपने शस्त्र लाइसेंस जमा करने देने का प्रचार भी कराया।

वोट मांगने के विवाद में चार लोगों को जेल
पुवायां (ब्यूरो)। वोट मांगने के दौरान होने वाले विवादों पर पुलिस, प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। ग्राम बड़ागांव के चार लोगों को विवाद करने पर गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गांव बड़ागांव के वाहिद अली और उसके भाई सरताज अली का मंगलवार को गांव के ही चांद मोहम्मद और सोनू से वोट मांगने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी पाकर पुलिस ने चारो को शांतिभंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया एसडीएम ने चारो को जमानत न देकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed