फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers troubled by power crisis surrounded the engineers

Shahjahanpur News: बिजली संकट से बेहाल ग्रामीणों ने अभियंताओं का किया घेराव

Sat, 28 Jun 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by power crisis surrounded the engineers
निगोही में  एसडीओ और जेई का घेराव करते उपभोक्ता। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। निगोही उपकेंद्र के जिंदपुरा फीडर से पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से आसपास के गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान ग्रामीण अजीजपुर के ग्राम प्रधान आशीष सिंह के साथ शुक्रवार दोपहर उपकेंद्र जा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मिले सहायक अभियंता सत्यप्रकाश सिंह और अवर अभियंता ब्रजेश सिंह का घेराव करके उन पर सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


निगोही के ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। लाइनमैन की कमी से दो-दो दिन लाइन फॉल्ट सही नहीं हो पा रहे हैं। उपकेंद्र के सभी नौ फीडरों से जुड़े गांवों के लोग बिजली संकट से बेहाल हैं, लेकिन जिंदपुरा फीडर से जुड़े गांवों में आपूर्ति के समय होने वाली खराबियां आपूर्ति के समय में भी बत्ती गुल रहने की वजह बन रही हैं। कई बार कहने पर भी आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण उपकेंद्र पर जा पहुंचे।
विज्ञापन


उस वक्त वहां निरीक्षण को आए अधिशासी अभियंता पंकज कुमार और अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार ग्रामीणों को देख लौट गए। वहीं सहायक अभियंता और अवर अभियंता को ग्रामीणों ने घेर लिया। उन्होंने बिजली नहीं मिलने से धान की पौध सूखने की शिकायत करते हुए कटौती का हिसाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियंताओं ने करीब एक घंटा तक घिरे रहने के बाद यह आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया कि सभी फीडरों पर तीन दिन में शासन से जारी रोस्टर के अनुसार ही आपूर्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने वायदे के मुताबिक बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।









बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए एसई को दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के तालगांव के प्रधान अयूब खां और क्षेत्र पंचायत सदस्य फिरोज खां ने शुक्रवार को निगोही विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में जामा मस्जिद और मंदिर के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने, लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने, लाइन फाॅल्ट शीघ्रता से ठीक कराए जाने आदि मांगे शामिल हैं। एसई ने कहा कि वर्षा नहीं होने के कारण बिजली की मांग बढ़ने से फॉल्ट ज्यादा हो रहे हैं। संवाद





बिजली संकट से कई गांवों में धान की रोपाई प्रभावित



कुर्रियाकलां। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र से पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने से क्षेत्र के कई गांवों में नलकूप ठप हैं। इससे धान की रोपाई प्रभावित है। ग्राम प्रधान सुधांशु मिश्रा ने शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर उनसे बिजली आपूर्ति में सुधार कराने की गुहार लगाई है।

उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि क्षेत्र के गांवों को चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली देने के लिए पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगा है। अभी पर्याप्त बारिश न होने से धान की रोपाई के लिए किसान निजी नलकूपों और सबमर्सिबल पंप पर निर्भर हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर कटौती होने से नलकूप बंद हैं।

24 घंटे में बमुश्किल आठ घंटे बिजली मिल रही है। देर रात बिजली आने पर खेतों को पानी नहीं मिल रहा है। आपूर्ति के दौरान बार-बार ट्रिपिंग से भी नलकूप सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं। जिन किसानों ने रोपाई कर दी है, उनकी पौध सूखने लगी है। उन्होंने उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या खत्म कर भरपूर बिजली आपूर्ति के लिए डीएम से वहां 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है। संवाद





उमस भरी गर्मी में लोकल फाॅल्ट से जूझे लोग



शाहजहांपुर। गर्मी की वजह से लोकल फॉल्ट बढ़ गए हैं। शुक्रवार को कई जगह पर तार टूटने व फ्यूज जलने से बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



दोपहर 12 बजे गोविंदगंज फीडर का तार टूट गया। इसके चलते एक घंटे तक आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर नाराजगी जताई। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर डॉ.अस्थाना वाली गली में फेस जाने से बिजली गायब रही। यहां भी डेढ़ घंटे तक बिजली गायब रही। रात करीब 12 बजे रामनगर कॉलोनी की आपूर्ति भी चली गई। लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी। बिजली गुल होने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। संवाद










बिना आर्मर्ड केबल के मीटर लगाने पर एसई ने जांच शुरू कराई



स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर 40 मीटर तक मिलने वाला ऑमर्ड केबल लगाने के बजाये पुराने सर्विस केबल से मीटर स्थापित कर दिए गए हैं। तिलहर इलाके में केबल के नाम पर रुपये वसूलने का मामला भी सामने आया है। वहीं शाहबाजनगर गांव के वाशिन्दों ने भी इसे लेकर अधिकारियों से शिकायत की। मामले की जांच को शुरू करा दिया गया। शुक्रवार को ताजियों के जुलूस का रूट देखने पहुंची बिजली निगम की टीम को कई स्थानों पर पुराने केबल पर स्मार्ट मीटर लगे मिले हैं। टीम अपनी रिपोर्ट एसई को देंगी। इसके बाद संबंधित पर कार्रवाई तय की जाएगी।

निगोही में  एसडीओ और जेई का घेराव करते उपभोक्ता। संवाद

निगोही में  एसडीओ और जेई का घेराव करते उपभोक्ता। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed