{"_id":"69e11f1ef72bdb62b50a4a2a","slug":"villagers-in-panic-after-spotting-a-leopard-clinging-to-a-tree-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-170802-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देखने के बाद दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देखने के बाद दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
खुटार के गांव ढकना लहिया के पास पेड़ पर बैठा तेंदुआ। संवाद
खुटार। गांव ढकना लहिया में एक बाग में पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देखकर लोगों ने शोर मचाया तो वह गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली।
ढकना लहिया निवासी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार गेहूं की कटाई हो रही थी। वह पानी लेने गांव जा रहे थे। गांव के अरुणेश पांडेय का गांव से सटा हुआ बाग है। रमेश बाग के पास पहुंचे तो एक पेड़ पर तेंदुए को बैठा देख वह मौके से शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए।
पास में ही गेहूं की कटाई कर रहे धर्मेंद्र पांडे, गौरव, रमेश, लल्ला पांडे, विकास पांडे, ओमकार वर्मा सहित कई किसान रमेश को चिल्लाता देख लाठी-डंडे लेकर बाग के पास पहुंचे और शोर मचाया तो तेंदुआ पेड़ से उतरकर गन्ने के खेत में चला गया। गांव के पास तेंदुए की मौजूदगी से गावं के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पर वनरक्षक प्रभात कुमार, सुभाषचंद्र, वाचर गोविंद, सहदेव दाताराम, विकास, संदीप मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पैरों के निशानों को ट्रेस कर काम्बिंग शुरू की। वनरक्षक प्रभात कुमार ने किसानों और ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि सुबह, शाम अकेले खेतों की ओर न जाएं।
--
ढकना लहिया गांव में तेंदुए के होने की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। वनकर्मियों ने तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए काम्बिंग शुरू कर दी है।
-मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार