फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers in fear of crocodile, warning of agitation

Shahjahanpur News: मगरमच्छ से दहशत में ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 05 Jul 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 05 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers in fear of crocodile, warning of agitation
तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव ढकियारघा के तालाब में तीन दिन पहले मगरमच्छ के आ जाने से ग्रामीण दहशत में है। वन विभाग के अधिकारियों को लगातार सूचना दिए जाने के बाद भी मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभी तक कवायद शुरू नहीं की गई है। नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



गांव की लगभग डेढ़ हजार की आबादी तीन दिन से मगरमच्छ के डर से भयभीत है। मगरमच्छ के भय से लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। गांव की सड़क पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के विक्रम सिंह ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यदि शुक्रवार तक मगरमच्छ नहीं पकड़ा जाता है तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वन रेंजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मगरमच्छ छोटा दिखाई पड़ रहा है। उसे किसी मछुआरे से पकड़वाया जाना ठीक रहेगा। एसडीएम अंजलि गंगवार ने कहा है कि शीघ्र तालाब से मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed