फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager dies due to electric shock, lineman accused of negligence

Shahjahanpur News: ग्रामीण की करंट से मौत, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villager dies due to electric shock, lineman accused of negligence
धर्मवीर सिंह के शव को देख गुमसुम हो गए परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। लाइनमैन के कहने पर बिजली का फॉल्ट सही करने के दौरान ग्रामीण को करंट लग गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के मूड़ा निजाम गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर सिंह खेतीबाड़ी का काम करते थे। वह बिजली का भी काम जानते थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह एक लाइनमैन घर आया। उसने बैंक के पास खंभे से गुजर रही लाइन में हुए फॉल्ट को सही करने की बात कही।

इसके बाद फॉल्ट सही करने के दौरान आपूर्ति चालू कर दी गई। इस कारण धर्मवीर सिंह को करंट लग गया। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने लाइनमैन पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी रेनू गुमसुम हो गई हैं। उनके बेटे और बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

धर्मवीर सिंह के शव को देख गुमसुम हो गए परिजन। संवाद

धर्मवीर सिंह के शव को देख गुमसुम हो गए परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed