फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager dies after moped falls into roadside ditch...

Shahjahanpur News: सड़क किनारे गड्ढे की वजह से गिरी मोपेड...ग्रामीण की मौत

Sat, 25 Jul 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after moped falls into roadside ditch...
रामौतार की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र के गोपालपुर नगरिया गांव निवासी 46 वर्षीय रामौतार की मोपेड निजामपुर गांव के पास गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामौतार की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से वापस घर के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


मृतक के बेटे दिनेश बाबू ने बताया कि पिता रामौतार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह पिता मोपेड से अपनी ससुराल शहबाजनगर जाने के लिए निकले थे। वहां से करीब दस बजे वापस घर के लिए चल दिए। थोड़ी दूर चलते ही निजामपुर गौटिया गांव के पास सड़क किनारे ढाई-तीन फुट गहरे गड्ढे की वजह से उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन

वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व परिवार के लोग उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को देख उनकी पत्नी उर्मिला बिलख पड़ीं। बेटे दिनेश बाबू, कमल बाबू, बेटी पूनम व राखी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हादसे में रामौतार की मौत की जानकारी मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed