फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager beaten with a stick and pushed by a DCM, body found on the roadside

Shahjahanpur News: ग्रामीण को डंडे से पीटकर डीसीएम से दिया धक्का, सड़क किनारे मिला शव

Sun, 05 Oct 2025 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Villager beaten with a stick and pushed by a DCM, body found on the roadside
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव चौरा खुर्द गांव निवासी सोनेलाल (40) को डंडे से पीटने के बाद डीसीएम से धक्का दे दिया गया। सुबह उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत की पुष्टि होने के बाद गैरइरादतन हत्या की धारा में मृतक के भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोनेलाल खेतीबाड़ी करने के साथ ही गुजरात में मजदूरी करने के लिए भी जाते थे। बेटे राहुल ने बताया कि उनके रिश्ते के चाचा पप्पू मजदूराें को ठेके पर कार्य कराने के लिए लेकर जाते हैं। शनिवार की रात करीब 11 बजे वह आए और सोनेलाल को गुजरात के लिए चलने को बुलाकर ले गए। वह उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर पप्पू के बेटे रवि ने उन्हें डंडे से पीट दिया और डीसीएम से धक्का दे दिया। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। रातभर सड़क किनारे पड़े रहने से उनकी मौत हो गई। सुबह लोग खेतों पर जाने के लिए निकले तो सोनेलाल का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उनके नाक, मुंह और सिर में गंभीर चोटों के निशान थे। अल्हागंज के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बेटे राहुल की तहरीर पर मृतक के भतीजे रवि के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।
--
जबरन ले जा रहा था पप्पू
मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि पिता सोनेलाल की गुजरात के भट्ठे के मालिक से फोन पर बात हो गई थी। उसने अभी काम कम होने की बात कहकर जल्द बुलाने की बात कही थी। इस बीच शनिवार को पप्पू मजदूराें को गुजरात लेकर जाने के लिए दो डीसीएम लेकर पहुंच गया। एक डीसीएम में गांव के 30 से 40 लोग सवार हो गए। वह सोनेलाल को जबरन लेकर जाना चाहता था। वह मना करते रहे लेकिन वे लोग साथ ले गए। अंत में उन्होंने जाने से मना कर दिया। इस पर पप्पू का बेटा रवि नाराज हो गया और उसने पिटाई कर दी।
--
परिजन समझे खेत की रखवाली करने चले गए सोनेलाल
रात करीब 11 बजे जाने के बाद सोनेलाल घर नहीं आए तो परिजन खेत की रखवाली की बात समझकर सो गए। सुबह लोगों ने उनका शव पड़ा होने की जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया। सोनेलाल की पत्नी मंजू, बेटे राहुल, आकाश, बेटी नन्हीं व गोलकी बिलख पड़ीं।

--
शराब के धंधे का आरोप
मृतकों के परिजनों के साथ आए शिवसेना के नेता सत्यपाल मिश्रा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब का धंधा हो रहा है। पुलिस इस पर नकेल नहीं कस पा रही है। शाम होते ही शराब पीकर हुड़दंग शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed