फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager beaten to death after intervening

Shahjahanpur News: बीचबचाव करने पहुंचे ग्रामीण की पीटकर हत्या

Sat, 29 Aug 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Villager beaten to death after intervening
गांव सबलापुर के पप्पू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव सबलापुर में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे पप्पू (55) पर दोनों पक्षों के लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लोहे की राॅड से किए गए हमले में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले में पप्पू की बहन, भाई और पुत्री भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सबलापुर निवासी मुनेंद्र और कमल के बीच शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पप्पू बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोग पप्पू पर ही आक्रामक हो गए। मुनेंद्र की पत्नी रीना देवी, पुत्री सेबना, पुत्र शिवांश, पीलीभीत के पूरनपुर निवासी सोनू, रोशनी और कुमरी देवी ने पप्पू पर लाठी-डंडों और लोहे की राॅड से हमला कर दिया। पिटाई से पप्पू बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


पप्पू को बचाने पहुंची उनकी बहन नन्ही देवी, भाई छत्रपाल और पुत्री चांदनी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। गंभीर हालत में पप्पू को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पप्पू के पुत्र सरजू की तहरीर पर मुनेंद्र, कमल, रीना, सेबना, सोनू, रोशनी और कुमरी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed