{"_id":"67a26c482250db6753076813","slug":"videography-of-operation-of-dangerous-vehicles-will-be-done-and-handed-over-to-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-137000-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डग्गामार वाहनों के संचालन की कराई वीडियोग्राफी, डीएम को सौंपी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डग्गामार वाहनों के संचालन की कराई वीडियोग्राफी, डीएम को सौंपी जाएगी
Wed, 05 Feb 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के विभिन्न मार्गों पर चलने वाली इको कार व टाटा मैजिक के वाहनों की सवारी लेकर दौड़ते हुए वीडियोग्राफी कराई गई है। अनुबंधित बस मालिक वीडियोग्राफी वाली पेन ड्राइव डीएम को सौंपेंगे। इसके लिए उन्होंने डीएम से समय मांगा है।
उनका कहना है कि इको कार के संचालन के चलते घाटे में बस संचालन करना पड़ रहा है। शाहजहांपुर डिपो से 34 अनुबंधित बसों का संचालन बरेली तक होता है। बरेली मोड़ से बरेली तक इको कार से कम रुपये में सवारी लेकर जाने की वजह से अनुबंधित बस मालिकों के निर्धारित किलोमीटर तक पूरे नहीं हो रहे हैं। घाटा होने पर पिछले महीने वाहन मालिकों ने एआरटीओ को गाड़ी के कागज देकर सरेंडर करने की मांग की थी। इसके बाद परिवहन विभाग ने छापा मारकर कार्रवाई की थी।
मामला शांत होने के बाद फिर से इको कार के संचालक सक्रिय हो गए। अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्निमेष शर्मा ने बताया कि बरेली मोड़ पर होने वाले अवैध वाहन संचालन की वीडियोग्राफी कराई गई है। वीडियो के रूप में सुबूत डीएम को दिखाएंगे और घाटा होने के चलते बसों को सरेंडर कराए जाने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
चौकी के नजदीक संचालन, पुलिस नहीं करती कार्रवाई
-बरेली मोड़ पर जहां से अवैध रूप से इको कार का संचालन होता है, वहां से कुछ कदम दूरी पर अजीजगंज पुलिस चौकी है। पूरे दिन और शाम को अनधिकृत रूप से होने वाले संचालन पर पुलिस लगाम नहीं कस रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी कहते हैं कि उन्हें इको कार का अवैध रूप से संचालन मिलता है तो वे चालान व सीज की कार्रवाई करते हैं। वहीं, पुलिस की चौकी होने के बाद भी कार्रवाई न होने से मंशा पर प्रश्न चिह्न लग रहा है।