{"_id":"66d24f5ec6ac9871a00232a4","slug":"video-suspended-for-indiscipline-irregularities-and-negligence-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-126050-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनुशासनहीनता, अनियमितता और लापरवाही बरतने पर वीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनुशासनहीनता, अनियमितता और लापरवाही बरतने पर वीडीओ निलंबित
Sat, 31 Aug 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास खंड सिंधौली में तैनात वीडीओ स्वतंत्रता सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्याें में अनियमितता, लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। सीओडी डॉ. अपराजिता सिंह ने डीडीओ पवन कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
डीडीओ ने बताया कि तीन अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस में सिंधौली की ग्राम पंचायत खंडसार निवासी मैनादेवी पत्नी मनोज ने डीएम उमेश प्रताप सिंह से वीडीओ की शिकायत की थी। आरोप था कि वीडीओ परिवार रजिस्टर की नकल जारी नहीं कर रही हैं।
डीएम ने वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की रिपोर्ट देने के लिए कहा था। वीडीओ ने इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं, खंड विकास अधिकारी सिंधौली ने पंचम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त में ग्राम पंचायतों में वीडीओ के माध्यम से धनराशि का व्यय नहीं किए जाने की शिकायत भी की। वीडीओ के क्षेत्र में दो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण भी अधूरा है। निर्देशों के बावजूद उनको पूरा नहीं करवाया गया। यह भी आरोप है कि जन्म प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर वीडीओ ने एक व्यक्ति से फोन पर अभद्र तरीके से बात की।
विज्ञापन
इन सभी मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद भी वीडीओ ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके चलते डीडीओ पवन कुमार सिंह ने वीडीओ स्वतंत्रता सिंह को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा को सौंपी गई है। इस दौरान स्वतंत्रता सिंह सिंधौली खंड विकास कार्यालय से संबद्ध रहगी। डीडीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि कार्यों में रुचि नहीं लेने, अनुशासनहीनता और लापरवाही को देखते हुए वीडीओ को निलंबित किया गया है।