फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Video of diesel theft from a truck parked on the roadside in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: कार से आए चोर... ट्रक से चोरी किया 160 लीटर डीजल; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 16 Oct 2025 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 01:56 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कार से आए लोगों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक से 160 लीटर डीजल चोरी कर लिया। पूरी वारदात वहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Video of diesel theft from a truck parked on the roadside in Shahjahanpur
कार सवारों ने चोरी किया डीजल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में मदनापुर मार्ग पर स्थित दिलावरपुर चौराहा के पास मंगलवार को सुबह कार से आए तीन लोगों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक से 160 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चालक के जागने पर तीनों भाग गए। पुलिस ने ट्रक मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मोहल्ला पट्टी पश्चिमी निवासी अनवर शादाब का बिल्डिंग मैटेरियल का काम है। साथ ही उनका ट्रक भी चलता है। सोमवार की रात उनका ट्रक चालक साबिर बरेली के भोजीपुरा से माल लेकर आया। इसके बाद माल उतार रात करीब एक बजे ट्रक दिलावरपुर चौराहा पास खड़ाकर केबिन में सो गया। 
विज्ञापन


टंकी का लॉक तोड़कर चुराया डीजल 
मंगलवार की तड़के करीब तीन बजे एक कार से तीन लोग आए। तीनों ने टंकी का लॉक तोड़ा और 160 लीटर डीजल चुरा ले गए। इस बीच खटपट की आवाज पर साबिर की आंख खुल गई। उसके जागने पर तीनों स्टार्ट खड़ी कार में बैठकर भाग गए। भागने के दौरान एक युवक अपनी चप्पलें और पाइप भी मौके पर ही छोड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रक मालिक अनवर शादाब की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

पहले भी हो चुकी है घटना 
23 जनवरी की रात जलालाबाद जा रहे एक ट्रक से 250 लीटर डीजल चोरी किया गया था। निगोही के हमजापुर निवासी ट्रक चालक सुधीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार मार्च को पुलिस ने रसकूपा बहादुरपुर गांव के एक बंद घर पर छापा मार ड्रमों में रखा 250 लीटर डीजल बरामद किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed