{"_id":"68b5d7587a0c4117bd055ea5","slug":"victims-of-fraud-in-the-name-of-milk-centers-can-give-information-to-co-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-151721-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूध के सेंटर के नाम पर ठगी के पीड़ित सीओ को दे सकते हैं सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूध के सेंटर के नाम पर ठगी के पीड़ित सीओ को दे सकते हैं सूचना
विज्ञापन
पुवायां। एक कंपनी का दूध सेंटर लगवाने और मशीनें देने के नाम पर लोगों से 20-20 हजार रुपये की ठगी करने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुवायां के सीओ प्रवीण मलिक ने ठगी के शिकार लोगों से उन्हें और पूरनपुर के सीओ को सूचना देने के लिए कहा है, जिससे ठगी करने वाले पर कार्रवाई की जा सके।
खुटार के गांव कुइयां निवासी सुमित कुमार त्रिवेदी, नवदिया छुटाई पांडे के अनूप वर्मा, दियूरी के केएम फार्म निवासी स्वर्ण सिंह, इटौआ के पवन कुमार, कढ़ैया के रामाधार, रुजहा के संदीप वर्मा ने पुलिस को बताया था कि कुछ माह पहले निगोही के गांव सयोरा का मोहित उर्फ लक्की ठाकुर उन लोगों से मिला और खुद को एक डेयरी कंपनी का एरिया मैनेजर बताते हुए कहा कि कंपनी का सेंटर लगवाने और मशीनें देने के नाम पर उन लोगों से 20-20 हजार रुपये एक बैंक एकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और चेक की छायाप्रति भी जमा कराई।
15 अगस्त तक मशीनें उपलब्ध कराने और सेंटर नहीं होने पर वे लोग कार्यालय पूरनपुर गए तो पता चला कि मोहित लगभग 400 लोगों से ठगी कर कार्यालय बंद कर और किराये का आवास छोड़कर चला गया है। उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया है। पुलिस ने सुमित की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
अब पुलिस ने सूचना जारी की है कि ठगी का शिकार लोग पुवायां के सीओ के मोबाइल नंबर 9454401338 और पूरनपुर के सीओ के मोबाइल नंबर 94554401335 पर या मिलकर सूचना दे सकते हैं। विवेचना में ठगी के शिकार लोगों के नाम भी शामिल कर ठगी करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। पुवायां के सीओ ने कहा कि जो भी सूचना मिलेगी, उसे जांच में शामिल किया जाएगा।