फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vicky Bagga's ATM reported to be used in Amritsar

Shahjahanpur News: विक्की बग्गा का एटीएम अमृतसर में प्रयोग किए जाने की सूचना

Fri, 12 Sep 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vicky Bagga's ATM reported to be used in Amritsar
शाहजहांपुर। सूदखोरी के आरोपी विक्की बग्गा का एटीएम अमृतसर में प्रयोग होने की पुलिस को सूचना मिली, लेकिन फुटेज में उसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

रोजा की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में चार साल के मासूम को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर व उनकी पत्नी शिवांगी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी विक्की बग्गा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

इस मामले में शाहजहांपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सूदखोर विक्की बग्गा का एटीएम अमृतसर में प्रयोग किया गया। इस पर पुलिस ने अमृतसर पुलिस से संपर्क कर जांच कराई। फुटेज में उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, दूसरे मामले में आरोपी पार्षद प्रदीप व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी चौक कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूदखोरी के मामलों में टीमें काम कर रहीं हैं। सूचना मिली थी कि विक्की बग्गा का एटीएम अमृतसर में प्रयोग किया गया, लेकिन पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed