{"_id":"621d18fdd0981009886fffd7","slug":"vi-student-died-of-electrocution-when-he-went-to-the-pole-to-lift-the-ball-shahjahanpur-news-bly4769040193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंद उठाने खंभे के पास गए कक्षा छह के छात्र की करंट लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंद उठाने खंभे के पास गए कक्षा छह के छात्र की करंट लगने से हुई मौत
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी हरिंदर सिंह का 14 वर्षीय बेटा सौरभ बिजली के तार की चपेट में आ गया। वह गेंद उठाने खंभे पास गया था, करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी तिलहर पर किशोर की मौत हो गई। वह कक्षा छह का छात्र था।
रविवार शाम पांच बजे सौरभ घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय गेंद खंभे के पास चली गई। सौरभ गेंद उठाने गया। वहां पहले से लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। शोर होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। तार को लकड़ी से हटाकर सौरभ को निकाला और जैतीपुर में निजी चिकित्सक के पास ले गए।
शाम तक उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजन तिलहर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सौरभ लटूरी लाल इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ता था। उसकी मौत से मां सरोजना देवी, बड़े भाई दीपक और सचिन के आंसू नहीं थम रहे हैं।