फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VHP issued mobile numbers to get Akshat and invitation card of Ram Mandir in Shahjahanpur

Ayodhya Ram Mandir: शाहजहांपुर में पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्रक पाने के लिए विहिप ने जारी किए मोबाइल नंबर

Tue, 16 Jan 2024 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 02:37 PM IST
सार

विहिप पदाधिकारी ने बताया कि जिस तक अक्षत एवं चित्र न पहुंचा हो तो जारी नंबरों पर संपर्क कर श्री राम जन्मभूमि से आए पूजित अक्षत प्राप्त कर सकता है। कार्यकर्ता फोन करने वाले के घर तक अक्षत पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
VHP issued mobile numbers to get Akshat and invitation card of Ram Mandir in Shahjahanpur
पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्रक बांटते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में 4.30 लाख परिवारों तक पूजित अक्षित और निमंत्रण पत्रक बांटने के बावजूद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नजर बनाए हुए हैं कि कोई परिवार अछूता न रह जाए। विहिप के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर ने बताया कि विभिन्न नगरों की अक्षत वितरण टोलियों के नंबर जारी किए गए हैं ताकि जिन परिवारों, क्षेत्र तक निमंत्रण पत्रक, पूजित अक्षत एवं श्री राम मंदिर चित्र नहीं पहुंचा हो वहां पहुंच सकें।  

विज्ञापन


एक जनवरी से 15 जनवरी तक विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में संपूर्ण संघ विचार परिवार ने पूरे महानगर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं श्री राम मंदिर का चित्र व पत्रक का वितरण घर-घर जाकर किया। अभिनव ओमर ने बताया कि जिस तक अक्षत एवं चित्र न पहुंचा हो तो वह नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर श्री राम जन्मभूमि से आए पूजित अक्षत प्राप्त कर सकता है। कार्यकर्ता फोन करने वाले के घर तक अक्षत पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


इन नंबर पर करें संपर्क
खिरनी बाग बहादुरगंज एवं आसपास के क्षेत्र- 9554997777
लोदीपुर सिटी पार्क दुर्गा एनक्लेव- 9793843894
हददफ़ चौकी ककरा एवं आसपास का क्षेत्र- 7080384960
चौक एवं आसपास का क्षेत्र- 7818062759
सुभाष नगर एवं आसपास का क्षेत्र-6306619730
चिनोर  और एवं आसपास का- 9919999834
केरूगंज दलेलगंज एवं आसपास का क्षेत्र- 7897853676
हयातपुर हनुमत धाम के आसपास का क्षेत्र- 9793551303
आवास विकास साउथ सिटी के आसपास का क्षेत्र- 9793018183
आनंदपुरम एवं उसके आसपास का क्षेत्र-6392019651

बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुआ सुंदर कांड पाठ
अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को टाउन हाल स्थिति बाबा विश्वनाथ मंदिर में  सुंदरकांड का पाठ हुआ। मंथन आर्ट्स सोसाइटी की ओर से सुंदर कांड करने वालों में मोहित, संतोष वर्मा, सनी राठौर, विकास राठौर, मयंक अग्रवाल, प्रसून त्रिपाठी, शिवा सक्सेना आदि मौजूद रहे। बुधवार को भुइयार बाबा मंदिर झंडा कलां में तीन बजे से सुंदरकांड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed