फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VHP district minister's objectionable statement on closing Devi Jagran goes viral

देवी जागरण बंद कराने पर पहुंचे विहिप जिला मंत्री का आपत्तिजनक बयान वायरल

Wed, 19 Oct 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
VHP district minister's objectionable statement on closing Devi Jagran goes viral
शाहजहांपुर। निगोही बाजार में सोमवार रात देवी जागरण को पुलिस ने बंद करा दिया। आरोप है कि पुलिस ने मूर्तियों को हटवा दिया। विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने पहुंचकर देवी जागरण को शुरू कराया। इस बीच उनके आपत्तिजनक बयान का वीडियो जारी होने के बाद एसपी ने सीओ सदर को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात बाजार की गली में देवी जागरण का पांडाल सजाया गया था। गायकों ने भजन गाने शुरू किए तभी साढ़े दस बजे निगोही की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जागरण को बंद करा दिया। आरोप है कि मूर्तियों को भी हटवा दिया। तर्क दिया कि रोड जाम कर जागरण होना गलत है। विहिप के कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री राजेश अवस्थी को सूचना दी। एक घंटे के बाद राजेश अवस्थी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दूसरे समुदाय के लोग सात दिन तक रोड जाम कर देते हैं। जबकि जागरण दो घंटे में समाप्त हो जाता है। राजेश अवस्थी के पहुंचने के बाद दोबारा से देवी जागरण शुरू हो गया। इस बीच मंच से जिला मंत्री द्वारा दिया गया एक आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके बयान को लेकर पुलिस से शिकायत भी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। समुदाय विशेष के लोग कई दिनों तक रोड जाम कर देते हैं जबकि देवी जागरण दो से तीन घंटे का होता है। देवी जागरण में दिए बयान पर वह अडिग हैं। - राजेश अवस्थी, जिला मंत्री, विहिप
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तस्करा डलवा दिया गया है। विहिप नेता को नोटिस भी जारी किया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।- एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed