फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   veterniary

गो सदन का चार्ज नहीं छोड़ रहे पशु अस्पताल के प्रभारी

Fri, 20 Feb 2015 12:11 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Fri, 20 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुवायां पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. एसके अग्रवाल सीवीओ के आदेश के बाद भी खुटार के गांव सिमरा वीरान स्थित राजकीय गो सदन का चार्ज नहीं छोड़ रहे हैं। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजकीय गो सदन के व्यवस्थापक का चार्ज खुटार के पशु अस्पताल के प्रभारी के पास रहता है। पूर्व में खुटार पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल चौरसिया के तबादले के बाद चार्ज पुवायां पशु अस्पताल के प्रभारी को दे दिया गया था, जिससे गो सदन में सही से देखरेख नहीं हो पा रही थी। 10 फरवरी को जिला मुख्यालय पर गो सदन प्रबंध समिति की बैठक में यह मामला प्र्रमुखता से उठा था और प्रस्ताव पास किया गया था कि व्यवस्थापक का चार्ज खुटार के पशु अस्पताल के प्रभारी को सौंप दिया जाए। सीवीओ डॉ. इंद्रमनि ने पुवायां अस्पताल के प्रभारी डॉ. एसके अग्रवाल को 16 फरवरी को चार्ज खुटार के डॉ. धीरज गंगवार को सौंपने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक चार्ज नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. धीरज गंगवार का कहना है कि डॉ. एसके अग्रवाल चार्ज देने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जानकारी सीवीओ को पत्र भेजकर दे दी है। उधर डॉ. एसके अग्रवाल का कहना है कि कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। एक-दो दिन में चार्ज खुटार के प्रभारी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही प्लाट की हो सकी पैमाइश
खुटार। गो सदन के पास 383 एकड़ भूमि हैं। हजसमें से लगभग 150 एकड़ भूमि प्रति वर्ष ठेके पर दी जाती है। नीलामी लेने वाले कुछ किसान अधिकारियों से सांठगांठ कर नीलामी से अधिक भूमि पर कब्जा कर फसल बो लेते हैं और भारी लाभ कमाते हैं। भूमि की बृहस्पतिवार को पैमाइश होनी थी। लेखपाल मौके पर पहुंचे, लेकिन नीलामी के कागज नहीं मिलने के कारण मात्र एक प्लाट की पैमाइश हो सकी। डॉ. एसके अग्रवाल का कहना है कि एक ही प्लाट की शिकायत है। पैमाइश की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed