फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Verification of 3,383 RTE students completed; each to receive 5,000.

Shahjahanpur News: आरटीई के 3383 बच्चों का सत्यापन पूरा, पांच-पांच हजार रुपये मिलेंगे

Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Verification of 3,383 RTE students completed; each to receive 5,000.
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कलान ब्लॉक को छोड़कर जिले के 3383 बच्चों का सत्यापन किया गया है। अब इसकी रिपोर्ट सोमवार को डीएम को भेजी जाएगी। सत्यापन के बाद पात्र बच्चों के बैंक खातों में पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 240 निजी स्कूलों में करीब चार हजार बच्चे आरटीई के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों ने कलान को छोड़कर अन्य ब्लॉकों में बच्चों का सत्यापन पूरा कर लिया है। जांच में चार बच्चे ऐसे मिले, जो प्रवेश लेने के बाद दूसरे स्थान पर चले गए थे। इसके बावजूद स्कूलों में उनका नामांकन दर्ज था।
विज्ञापन

इन बच्चों के नाम सूची से हटाकर रिपोर्ट तैयार की गई है। सहायता राशि से बच्चों के लिए दो जोड़ी यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्टेशनरी और पढ़ाई से संबंधित अन्य जरूरी सामग्री खरीदी जा सकेगी। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष कलान ब्लॉक में आरटीई के तहत फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसी वजह से वहां सत्यापन में विशेष सावधानी बरती जाएगी। अन्य ब्लॉकों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed