फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicles will run soon on Kolaghat bridge

कोलाघाट पुल : तेजी से चल रहा निर्माण कार्य, जल्द दौड़ेंगे वाहन

Fri, 29 Jul 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run soon on Kolaghat bridge
कोलाघाट पुल पर दूसरी साइड निमाणजधीन रेलिंग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। कोलाघाट पुल के बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को अगस्त के पहले हफ्ते में ही खुशखबरी मिल सकती है। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के अन्य सभी कार्य निपटाने के बाद एक साइड क्रॉस बैरियर (रेलिंग) भी बनकर तैयार हो चुकी है। दूसरी साइड में इसे बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। शेष बचे अन्य छिटपुट कार्य भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले साल 29 नवंबर को पिलर धंसने से तीन टुकड़ों में बंटे कोलाघाट के पुल के निर्माण का कार्य सेतु निगम ने मई में शुरू किया था। निगम ने इसके निर्माण के दौरान वेल फाउंडेशन की जगह आधुनिक और अपेक्षाकृत मजबूत पाइल तकनीक का उपयोग किया। रात-दिन चले कार्य के बाद इसके निर्माण संबंधी प्रमुख कार्य को पिछले महीने ही पूरा कर लिया गया था। तीन पिलर खड़े करके उस पर छह भारी भरकम बीम व डेग (छत) डालने के कार्य पूरा करने के बाद पुल के दोनों तरफ क्रॉस बैरियर (रेलिंग) बनाने का कार्य चल रहा है। जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पुल के बायीं तरह की पूरी रेलिंग बनाई जा चुकी है, जबकि दायीं तरह इसका निर्माण चल रहा है। इसके भी शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के मुताबिक अभी पुल के नवनिर्मित हिस्से में कई अन्य कार्य होने हैं, जिन्हें रेलिंग बनाने के बाद किया जाएगा। तेज गति से चल रहे निर्माण को देखते हुए पुल से आने-जाने के लिए लोगो को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह धंसी कोला रोड की पटरी
पुल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही यहां से आवागमन शुरू हो जाएगा। कलान, मिर्जापुर व फर्रुखाबाद जनपद के सीमावर्ती गांवों के अलावा यहां से बदायूं होकर दिल्ली तक पहुंचने का रास्ता भी खुल जाएगा। इससे कोला रोड पर ट्रैफिक का बोझ काफी बढ़ जाएगा। बरसात के कारण इस रोड की पटरी कई जगह धंस जाने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन गड्ढों को भरने की जरूरत नहीं समझी। इन गड्ढों के चारों ओर रेत भरी बोरियां संकेतक के तौर पर रख दी गईं हैं। पुल से आवागमन शुरू होने के बाद इन गड्ढों से बचकर निकलने में वाहन चालकों को न केवल परेशानी होगी बल्कि ये गड्ढे हादसे का भी सबब बन सकते हैं।

रेलिंग बनने के बाद नवनिर्मित हिस्से में छत के ऊपर लेयर डालने का काम होना अभी शेष है। आने वाले महीने में क्षतिग्रस्त हिस्से के निर्माण से जुड़े कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। -बिजेंद्र कुमार मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम

जलालाबाद में कोलाघाट पुल पर पूरी हुई एक साइड की रेलिंग। संवाद

जलालाबाद में कोलाघाट पुल पर पूरी हुई एक साइड की रेलिंग। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed