{"_id":"693b00bbdc413e79fd0ce388","slug":"vehicles-parked-on-the-side-of-the-highwaywill-cause-accidents-in-fog-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-160044-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे किनारे खड़े वाहन...कोहरे में बनेंगे हादसे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे किनारे खड़े वाहन...कोहरे में बनेंगे हादसे का सबब
Thu, 11 Dec 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
कांट-जलालाबाद मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। हाईवे पर अवैध रूप से पार्किंग बनाकर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन हादसों का सबब बन सकते हैं। कोहरे में ये वाहन दिखाई नहीं देते और हादसा हो जाता है। पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने सबक नहीं लिया। हाईवे के अधिकतर ढाबों के सामने लाइन से ट्रक खड़े रहते हैं।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हरदोई बाइपास से बरेली की तरफ सड़क किनारे संचालित ढाबों के आसपास चालक वाहन खड़े कर देते हैं। इस क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसों के बाद कुछ दिन के लिए जिम्मेदार लोग जागते हैं। इसके बाद फिर से सबकुछ पुराने ढर्रे पर लौट आता है। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही कोहरा पड़ने लगा है।
अच्छे-खासे चौड़े हाईवे वाहनों की अवैध पार्किंग से सिकुड़ जाते हैं। सड़क में जगह बहुत कम रह जाती है। बृहस्पतिवार को सुबह हरदोई बाइपास से बरेली रोड की तरफ जाने वाले हाईवे पर दर्जनों ट्रक सड़क से सटे हुए खड़े दिखाई दिए। कोहरा घना होने पर सड़क के पास खड़े वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। हाईवे पर चलने वाले वाहन लाइट जलाकर गुजर रहे थे। जरा-सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन चालक इंडीकेटर का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
तिलहर में हाईवे पर खड़े मिले ओवरलोड वाहन
तिलहर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तिलहर क्षेत्र में हाईवे किनारे ओवरलोड वाहन खड़े हुए दिखाई दिए। हाईवे पर तेज रफ्तार गुजर रहे वाहन थोड़ी-सी असावधानी होने पर सड़क पर खड़े वाहन से टकरा सकते हैं। कहीं भी यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की कोई निगरानी दिखाई नहीं दी। इस क्षेत्र में अक्सर होने वाले हादसों में लोगों की जान चली जाती है कई लोग घायल हो चुके हैं।
-- -- -- -- -- -
कांट-जलालाबाद हाईवे पर खड़े हो रहे वाहन
कांट। बरेली मोड़ से कांट-जलालाबाद जाने वाले हाईवे पर ढाबों के आसपास सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। हाईवे का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इसकी वजह से सड़क में काफी गड्ढे हैं। वाहन चालक गड्ढों से बचकर वाहन निकालते हैं। इस वजह से सड़क के किनारे खड़े हुए वाहनों से हादसा होने का खतरा बना रहता है।
-- -- -- -- -
ये बरतें सावधानी
परिवहन विभाग के मुताबिक कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं। ऐसे स्थान पर गाड़ी खड़ी करें, जहां पर पार्किंग हो। सड़क किनारे वाहन को बिल्कुल नहीं खड़े करें। वाहन पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। रात में यात्रा करने से बचें, बहुत जरूरी होने पर धीमी गति से चलें। कोहरे में एक स्थान से दूसरी जगह पहुंचने के लिए समय का लक्ष्य नहीं रखे।
-- --
हाल में हुए प्रमुख हादसे
1. नौ जून 2025 : लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव के पास मौरंग भरे ट्रक से कार पीछे से टकरा गई। हादसे में नैनीताल जा रहे गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव निवासी शिवम, उनका दो वर्षीय बेटा माधवन व बहन श्वेता द्विवेदी की मौत हो गई। चालक और परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए।
2. 16 सितंबर 2025 : जलालाबाद थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर विश्रामनगर के पास कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। जलालाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी नवीन सक्सेना की पत्नी प्रगति की मौत हो गई।
-- -
वर्जन-
- बृहस्पतिवार को घना काेहरा होने की वजह से कई जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क किनारे वाहन खड़ा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
- सर्वेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
-- -- -- --
वर्जन-
कोहरा का सीजन शुरू हो गया है। हाईवे पर हादसों की आशंका बढ़ जाती है। हाईवे के आसपास खड़े होने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन