{"_id":"683a04904faf2b7e7909ed8a","slug":"vehicles-laden-with-soil-are-running-like-death-in-puwaiyan-area-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-144948-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां क्षेत्र में मौत बनकर दौड़ रहे मिट्टी लदे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां क्षेत्र में मौत बनकर दौड़ रहे मिट्टी लदे वाहन
विज्ञापन
पुवायां में हाईवे पर दौड़ा रही मिट्टी भरी ट्राली। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां तहसील क्षेत्र में मिट्टी ढो रहे वाहन लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। खनन के बाद मिट्टी ले जाते डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हुए हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी पुलिस और एआरटीओ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
पुवायां तहसील क्षेत्र में मिट्टी खनन का काम बड़े पैमाने पर होता है। अवैध रूप से फलफूल रही नवविकसित कॉलोनियों में जगह को ऊंचा करने के लिए मिट्टी की जरूरत होती है। शाहजहांपुर पुलिया हाईवे पर पुवायां और खुटार में बाइपास बनाए जा रहे हैं। इस कारण प्लॉटिंग करने वाले बाइपास के आसपास जमीनें खरीदकर उनको ऊंचा कर प्लॉटिंग करने की तैयारी में हैं, इस कारण खनन का काम तेजी से हो रहा है।
मिट्टी ढोने के लिए डंपरों के अलावा ट्रैक्टर ट्राॅली का उपयोग किया जाता है, जो अधिक फेरे लगाने के कारण वाहनों को तेज गति से दौड़ाते हैं। ओवरलोड के चलते कई बार वाहन से चालक का नियंत्रण हट जाता है और लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
--
वाहनों से उड़ती मिट्टी भी बनती है हादसों का सबब
तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होने से हादसों के अलावा वाहनों से उड़ती मिट्टी भी हादसों का सबब बनती है। खनन करने वाले ऐसे स्थानों की मिट्टी खरीदते हैं, जाे रेतीली हो। रेतीली मिट्टी की खोदाई आसानी से हो जाती है और यह सस्ती भी मिलती है। खनन के बाद डंपर और ट्रैक्टर-ट्रालियों में मिट्टी को बिना ढके ले जाया जाता है। हाईवे आदि पर तेजी से दौड़ते वाहनों से रेतीली मिट्टी उड़ती है और बाइक सवारों की आंखों में गिरती है, इससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
--
हो चुके हैं कई हादसे
- आठ अप्रैल 2025 : खुटार के गांव दिलीपपुर निवासी 25 वर्षीय पुत्र अरुण मिश्रा की मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से माैत।
- 12 मई 2025 : सुबह चार बजे मिट्टी भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पुवायां के गांव इटौली के धर्मेंद्र के मकान से टकराया। दीवार ढही, बाल बाल बचा परिवार
- 14 मई 2025 : मिट्टी भरने जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली से पुवायां के गांव इटौली के बलराम की मौत।
- 23 मई 2025 : पुवायां के गांव बरिउना निवासी 50 वर्षीय गुड्डू की डंपर की टक्कर से मौत।
- 28 मई 2025 : सिंधौली के गांव पाता निवासी छात्र अनुराग पाल की मिट्टी भरे डंपर की टक्कर से मौत।