फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vehicle registration

15 साल की अवधि पूरी करने वाले 1140 वाहनों का पंजीयन निरस्त

Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
vehicle registration
शाहजहांपुर। जिले में 15 साल से अधिक पुराने 1140 वाहनों का नवीनीकरण न कराने पर पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। अब यह सभी वाहन कबाड़े में बदल गए हैं। अगर ये वाहन सड़क पर दौड़ते मिले तो उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 15 साल की आयु पूरी कर चुके करीब 1140 वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। इनके पंजीयन की वैधता 31 दिसंबर, 2009 या उससे पूर्व थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहन स्वामियों को पूर्व में ही पंजीयन निरस्त कराने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस में वाहन स्वामियों को छह माह का समय दिया था। इनमें से कुछ वाहन स्वामी आरटीओ से एनओसी लेकर दूसरे प्रदेशों में अपने वाहनों का पंजीकरण करा चुके हैं। अभी भी तमाम वाहन स्वामी ऐसे हैं, जिन्होंने कार्यालय से एनओसी नहीं ली थी। ऐसे सभी वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। अब इन वाहनों का न तो नवीनीकरण होगा, न ही फिटनेस और बीमा होगा, न ही उनका किसी भी तरह का हस्तांतरण हो सकेगा।
विज्ञापन

इस सीरीज के वाहनों पर हुई कार्रवाई
एआरटीओ प्रशासन के मुताबिक विभाग ने यूपी27ए, यूपी27बी, यूपी27एच, यूपी27एफ, डीएल30एबी, यूपी21बी सीरीज वाले तमाम वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। इनका अभी तक नवीनीकरण नहीं हो सका है। ऐसे वाहन अब कबाड़ घोषित होंगे और सड़क पर चलता मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed