{"_id":"573b29904f1c1b5b26ac7696","slug":"vedic-teaching-assistants-improve-behavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचरण सुधारने में वैदिक शिक्षाएं सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचरण सुधारने में वैदिक शिक्षाएं सहायक
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज के सत्संग समारोह के अंतिम दिन आचार्य संजीव आर्य ने कहा कि जब तक संसार वैदिक शिक्षाओं को अपने आचरण में नहीं उतार लेता, तब तक ईर्ष्या, द्वेष, अशांति, क्षोभ, अहंकार का विनाश नहीं पाएगा। अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए आचार्य संजीव आर्य ने कहा कि वेद का संदेश है कि मनुष्य बनो। वेद आर्य बनने की बात करता है। आर्य का अर्थ श्रेष्ठ होता है और श्रेष्ठ मनुष्य ही समाज से बुराइयां मिटा सकता है। आचार्य विजय देव नैष्ठिक ने कहा कि हमें निरंतर श्रद्धापूर्वक यम-नियम का पालन करते हुए ईश्वर की उपासना करनी चाहिए। ईश्वर उपासना से मानव की बुरी वृत्तियां भस्म हो जाती हैं, और श्रेष्ठ वृत्तियां पैदा होने लगती हैं। इस अवसर पर सत्यवीर आर्य, रवींद्र नाथ आर्य आदि ने भी वेदों का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य प्रेम बिहारी गुप्ता, रामंचद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार सक्सेना को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्री भुवनेश कुमार आर्य ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में बलवीर शास्त्री, प्रियंबदा, सुषमा, जीतराम वर्मा, जितेंद्र नाथ आर्य, वेदपाल सिंह, माधुरी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन