{"_id":"698cc1e4c9f5f1a94a08b220","slug":"vasantotsav-starts-today-seekers-from-india-and-abroad-start-gathering-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165377-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वसंतोत्सव आज से...जुटने लगे देश-विदेश के साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वसंतोत्सव आज से...जुटने लगे देश-विदेश के साधक
विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष डी पटेल दाजी के आगमन पर स्वागत करते अभ्यासी। स्रोत: मिशन
शाहजहांपुर। श्रीरामचंद्र मिशन में वसंतोत्सव से एक दिन पूर्व ही माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस मेडीटेशन के मार्गदर्शक गुरुदेव कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के अलावा देश-विदेश के साधकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। साधकों ने महात्मा रामचंद्र को याद कर नमन किया।
बुधवार को दोपहर 12 बजे दाजी का आश्रम में आगमन हुआ। यहां पहुंचने पर बाबूजी महाराज के पुत्र सर्वेश चंद्रा, मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, एके गर्ग, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, माधौगोपाल अग्रवाल समेत बच्चों ने फूल भेंटकर स्वागत किया। दाजी के आगमन से आश्रम परिसर साधना की सुवास और चेतना की उजास से आलोकित हो उठा।
वातावरण में शांति, प्रेम और आत्मिक ऊर्जा का ऐसा संगम दृष्टिगोचर हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को भीतर तक स्पंदित कर दिया। यहां पहुंचने के बाद दाजी ने पूरे आश्रम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उत्सव में सहभागिता के लिए देश के विभिन्न प्रांतों समेत विदेशों से भी हजारों अभ्यासी आश्रम पहुंच रहे हैं। शाम को दाजी ने अभ्यासियों को ध्यान कराया। व्यवस्था में बाबूजी के प्रपौत्र विनीत चंद्रा, श्रीगोपाल अग्रवाल, अमिता चंद्रा, सुयश सिन्हा, सुमन अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सौमेंद्र त्यागी आदि का सहयोग रहा।
-- -- -- -- -
रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर दिनभर अभ्यासियों का तांता लगा
श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम में वसंतोत्सव का आगाज बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से होगा। इसके लिए देश-विदेश से अभ्यासियों के आने का सिलसिला मंगलवार रात से ही शुरू हो गया, बुधवार देर रात तक जारी रहा। रेलवे और बस स्टेशन से मिशन के स्वयंसेवकों ने अभ्यासियों को बस से आश्रम पहुंचाया।