फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vande Bharat train timetable released for Moradabad division, reservations now open.

Shahjahanpur News: मुरादाबाद डिवीजन से वंदे भारत की समय सारिणी जारी, आरक्षण शुरू

Sat, 06 Dec 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat train timetable released for Moradabad division, reservations now open.
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते सांसद अरुण सागर। स्रोत: स्वयं - फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस
शाहजहांपुर। सहारनपुर से लखनऊ तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए मुरादाबाद डिवीजन से समय सारिणी जारी कर दी गई है। नौ दिसंबर से चलने वाली ट्रेन के लिए आरक्षण भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से चलकर सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का आठ नवंबर को हरी झंडी दिखाकर जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया था। उसके बाद ट्रेन लौटकर नहीं आई। शुक्रवार को मुरादाबाद डिवीजन से ट्रेन की समयसारिणी को जारी कर दिया गया। नौ दिसंबर को ट्रेन संख्या 26504 सहारनपुर से चलकर शाम को 6:08 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन गोमतीनगर, लखनऊ तक जाएगी। इसी तरह वापसी में पूर्वाह्न 11:07 बजे ट्रेन शाहजहांपुर आएगी। ट्रेन के संचालन की समयसारिणी जारी होने के बाद आरक्षण भी शुरू कर दिए गए हैं। सीनियर डीसीएम फ्रेट ऋचा शर्मा ने बताया कि गोमतीनगर से सहारनपुर जाने वाली 26504 वंदे भारत ट्रेन सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। इसी तरह सहारनपुर से गोमतीनगर जाने वाली ट्रेन मंगलवार को छोड़कर शेष दिन संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली से लखनऊ तक चलाई जाए वंदे भारत
सांसद अरुण सागर ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान वंदे भारत ट्रेन के संचालन का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जिले के लोग पिछले काफी समय से दिल्ली से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के संचालन व शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे हैं। वह लगातार अपनी बात को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की मांग उठाते रहे हैं। लखनऊ से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शाहजहांपुर होते हुए शुरू किया जाए। ट्रेन का ठहराव भी दिया जाए। सांसद ने आगे कहा कि वह इस मांग को लेकर एक जुलाई को रेलमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं। इसका संज्ञान लेते हुए रेलमंत्री की तरफ से संबंधित विभाग को जांच करने के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बाद जांच कहां तक पहुंची? इसकी कोई जानकारी नही है।

--
ब्लॉक के कारण बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन
वाराणसी मंडल के पूर्वोत्तर रेलवे के मैरवा स्टेशन पर यार्ड में सात से 16 दिसंबर तक विकास कार्य के कारण ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में 14674 अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर नौ दिसंबर से गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, सीवान मार्ग से चलेगी। यही ट्रेन 11 दिसंबर को मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed