{"_id":"6aac3d8947a55eabf804780e","slug":"vande-bharat-express-hits-calf-on-railway-track-train-comes-to-a-halt-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184942-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक पर आए बछड़े से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक पर आए बछड़े से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
तिलहर में हादसे के बाद इंजन को चेक करते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
तिलहर। वाराणसी से मेरठ जंक्शन जाने वाली 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे ट्रैक पर अचानक आए बछड़े से टकरा गई। हादसे में ट्रेन का नोज क्षतिग्रस्त हो गया। नौ मिनट तक ट्रेन को रोककर जांच की। सब ठीक मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया।
वाराणसी से चलने वाली ट्रेन का लखनऊ के बाद बरेली में स्टापेज है। ट्रेन शाहजहांपुर से रनथ्रू गुजरती है। बृहस्पतिवार को 4:31 बजे तिलहर स्टेशन से पहले ट्रेन के सामने अचानक रेलवे ट्रैक पर गाय का बछड़ा आ गया। इंजन के अगले हिस्से की बछड़े से जोरदार टक्कर हो गई। इससे इंजन का नोज क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया। सूचना पर रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इंजन के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन रुकने के दौरान यात्रियों में कुछ देर के लिए खलबली मच गई।
विज्ञापन
--
तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए गोवंश बन रहे खतरा
रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के पहुंचने से ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। आए दिन हादसे होने के बाद भी रेलवे के अफसर संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
--
गाड़ी संख्या 22489 वंदे भारत से एक बछड़ा तिलहर से पहले टकरा गया। लोको पायलट ने तिलहर स्टेशन पर घटना की जानकारी के लिए मेमो दिया। संरक्षा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी की जांच की गई। सभी कुछ सही पाए जाने पर तिलहर स्टेशन पर लगभग नौ मिनट ट्रेन रुकने के उपरांत गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
-महेश यादव, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ट्रेन में दो यात्रियाें की तबीयत बिगड़ी
शाहजहांपुर। काठगोदाम एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस के एस-1 कोच की बर्थ संख्या 24 पर नरेंद्र सैनी के पेट में दर्द होने पर ट्रेन को यहां रोका गया। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसी तरह रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस के एस-6 कोच की बर्थ संख्या 40 पर यात्रा कर रहे आलम की सीतापुर से ट्रेन निकलने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टर दधीच ने बताया कि दोनों यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। संवाद
-- -- --
डंपर की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत आठ लोग घायल
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गल्ला गोदाम के पास डंपर की चपेट में आकर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।
हादसे में ग्राम कपूर नगला निवासी चालक राजपाल ई-रिक्शा के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ई-रिक्शा सीधा कर उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा चालक करीब सात सवारियां लेकर बरेली की ओर जा रहा था। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद