{"_id":"20f95244e463388f443e36d1c3d8feec","slug":"valmiki-community-conversion-raging-on-hindu-outfit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज के धर्मांतरण पर भड़के हिंदूवादी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज के धर्मांतरण पर भड़के हिंदूवादी संगठन
शाहजहांपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में वाल्मीकि समाज के धर्मांतरण के लिए कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न कोजिम्मेदार मानते हुए हिंदूवादी संगठन बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गौरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने सूबे की सरकार और मंत्री आजम खां को निशाने पर लेते हुए कलक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर बजरंग दल ब्रज प्रांत के संयोजक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री आजम खां अपने गृह जनपद में औरंगजेब जैसे शासक की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वहां 60 साल पुरानी वाल्मीकि बस्ती को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उजाड़ने और वार्ड मेंबर द्वारा मंत्री के इशारे पर मुसलमान बनने पर बस्ती नहीं उजाड़ने का आश्वासन देकर वाल्मीकि समाज का धर्मांतरण कराने की साजिश रची गई।
विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने नोएडा में प्रशासन द्वारा हनुमान जयंती कार्यक्रम की अनुमति मांगने वाले विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हनुमान जयंती यात्रा निकालना कोई राष्ट्रदोह नहीं है। इस मौकेपर राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में मंत्री आजम खां को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनकेखिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, नोएडा में विहिप कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठा मामला वापस लेने, प्रतिबंधित पशु मांस के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों से जुड़े कृष्ण कुमार सक्सेना, राघवेंद्र शुक्ला, अतुल अग्निहोत्री, प्रियांक पांडेय, अनुज जोशी, राजपाल सिंह, विनोद शुक्ल, राहुल पाठक, राजपाल सिंह, अमित मिश्र, मनीष शुक्ला, सुचित सेठ, विकास राम, अंकित सिंह, ऋषिपाल सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमर पाल सिंह, हरपाल शर्मा, किशन कुमार, शिवम् मिश्रा, संकेत श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, संजय सूर्या आदि शामिल रहे।
युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने आजम का फूंका पुतला
जैतीपुर। रामपुर में दलितों के मकान तोड़ने व उन पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने के बिरोध में कस्बे के युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला ब्लॉक गेट पर फूंक दिया।
बृहस्पतिवार को सुबह युवा संगठन के पदाधिकारी कृष्ण कुमार सक्सेना की दुकान पर एकत्र हुए। कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला बनाकर पूरे कस्बे में घुमाया और नारे बाजी की। बाद में ब्लाक कार्यालय के सामने सड़क के किनारे मंत्री के पुतले में आग लगा दी और नारेबाजी करते रहे। दीपक सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने पूरा जीवन ही उस मोहल्ले में गुजारा अब उन दलितों का उजाड़ा जा रहा है और उनको हिन्दू से मुसलमान बनाने की बाते हो रही है जो गलत है। उन्होने आजम खां के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूरन लाल मिश्रा, रामकृष्ण, बबलू पाठक, संजीव गुप्ता, बड़े लला, साधू, वीरेश, अंकित गुप्ता, रमेश, सत्यवीर सिंह, नागेंद्र सिंह, फूलचन्द्र शर्मा, रविकांत, नीटू यादव, संजय यादव, उदय सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।