फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Valentine's Day: Friendship turned into love and then into marriage

वेलेन्टाइन डे : दोस्ती प्रेम में बदली और फिर शादी के बंधन में बंध गए

Sat, 14 Feb 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day: Friendship turned into love and then into marriage
भारत और पूनम। - फोटो : रामलीला मैदान में श्री सनातनधर्म ​शिव मंदिर सभा की ओर से आयोजित कार्यमक्र में अपनी प्रस्तुति देती मुस्कान बेबी। संवाद
शाहजहांपुर। वेलेंटाइन डे शनिवार को मनाया जाएगा। लोग एक-दूसरे को फूल देकर अपने प्रेम का इजहार करेंगे। प्रेम विवाह करने वाले कुछ जोड़े ऐसे भी हैं, जिनकी दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी के बंधन में बंध गए। आज भी सुखमय दांपत्य जीवन बिता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

--
फोन पर हुई बात...फिर तस्वीर देखे बिना कर लिया विवाह
शहर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी भारत विकास कुशवाहा और पूनम कुशवाहा के दाम्पत्य जीवन को 19 वर्ष बीत चुके हैं। भारत बताते हैं कि उनका बायोडाटा भेजा गया था जिसमें फोटो नहीं था। बायोडाटा पर लिखे नंबर से पूनम ने कॉल की। तीन बार उन्होंने बात करने से मना कर दिया। बाद में दोनों में बातचीत होने लगी। उनके बीच दोस्ती हो गई। एक सप्ताह की दोस्ती प्रेम में बदल गई। उसके बाद बिना एक-दूसरे को देखे भारत ने पूनम से शादी के लिए परिजनों से कहा। इसके बाद रिश्ता भेजा गया। फिर शादी हो गई।
विज्ञापन

--
कोचिंग की दोस्ती प्रेम में बदली, परिवार को मनाकर शादी की
कृष्णानगर कॉलोनी निवासी खुशी गुप्ता और कटिया टोला के पल्लव गुप्ता की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई। दोनों कोचिंग में साथ पढ़ते थे। उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। डेढ़ साल दोनों दोस्त बनकर रहे। उसके बाद दोस्ती प्रेम में बदल गई और शादी करने का निर्णय लिया। खुशी बताती हैं कि उन्होंने अपने पापा को मनाया। पापा ने सबसे पहले पल्लव से मुलाकात की। उसके बाद परिवार वालों से भेंट की। दोनों परिवार बमुश्किल से राजी हुए। फिर वर्ष 2024 में दोनों का विवाह धूमधाम से हुआ। दिल्ली में हुए आयोजन में परिवार के साथ रिश्तेदार भी शामिल हुए। अब खुशी पल्लव के साथ कारोबार भी संभालती हैं।

भारत और पूनम।

भारत और पूनम।- फोटो : रामलीला मैदान में श्री सनातनधर्म शिव मंदिर सभा की ओर से आयोजित कार्यमक्र में अपनी प्रस्तुति देती मुस्कान बेबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed