फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vaccines vaccinated to students from 15 to 18 years

स्कूलों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का किया गया टीकाकरण

Sun, 09 Jan 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccines vaccinated to students from 15 to 18 years
जलालाबाद के पुरुषोत्तम आदर्श स्कूल में छात्रा को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। शनिवार को एसएसएमवी और ओसीएफ समेत कई विद्यालयों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया। एसएसएमवी स्कूल में सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। अभिभावकों की अनुमति पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए शिविर लगाकर टीकाकरण किया। छात्र-छात्राओं ने बरसात के बावजूद स्कूल आकर टीका लगवाया। स्कूल के 120 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ। ओसीएफ इंटर कॉलेज में टीकाकरण के लिए शिविर लगा। छात्रों को टीका लगाकर आंशिक प्रतिरक्षित किया। इसी तरह से राय विशुन दयाल इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, रॉयन इंटरनेशनल, ग्रीन वैली कांवेट स्कूल आदि में भी शिविर लगाए और 15 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम आदर्श में 130 छात्राओं को लगाया टीका
जलालाबाद के पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में 15 से 18 साल तक की छात्राओं को टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया के चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में टीकाकरण हुआ। उन्होंने टीका लगने के बाद भी सुरक्षा बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्या श्रद्धा टंडन ने बताया कि शासनादेश के आधार पर जिन छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगी है, उन्हें दो दिन का अवकाश दिया गया है। स्कूल में 130 छात्राओं को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी में लगाई वैक्सीन
बंडा। गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं के कोरोना से बचाव को वैक्सीन लगाई गई। शिविर में 238 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। स्कूल के मैनेजर जसवीर सिंह ने बताया कि अभिभावकों की सहमति से किशोर छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई है। सह मैनेजर धर्मवीर दुग्गल ने बताया कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। आयोजन में प्रधानाचार्य निधि महल सहित स्टाफ का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed