{"_id":"623e10108fe6cf06d7580ee4","slug":"vaccine-express-started-running-fast-to-give-protection-to-children-shahjahanpur-news-bly4793214161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सुरक्षा का कवच देने को तेजी से दौड़ने लगी वैक्सीन एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सुरक्षा का कवच देने को तेजी से दौड़ने लगी वैक्सीन एक्सप्रेस
विज्ञापन
खुटार के एक स्कूल में बालक को वैक्सीन लगाते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। कोविड-19 महामारी से 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए वैक्सीन एक्सप्रेस तेजी से दौड़ने लगी है। जनपद में एक लाख, 27 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है। लेकिन, अभी तक जिले भर में करीब दस हजार बच्चों को ही टीका लगा है। 16 मार्च से शुरू टीकाकरण शिवर का सीएमओ ने उद्घाटन किया था। होली से पहले लगे शिविर में मात्र 30 बच्चे ही टीका लगवाने को पहुंचे। शुरुआती दिनों में काफी धीमी गति से चला वैक्सीनेशन का कार्य मंगलवार से तेजी से पकड़ सका।
नोडल अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने हर ब्लॉक पर पांच टीमें लगाई हैं। दो-दो टीमें पहले से चिह्नित स्कूलों और एक टीम स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए लगाई है। टीकाकरण की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए टीमों ने परिषदीय और निजी स्कूलों को शिविर लगाने के लिए चिह्नित कर लिया है।
निजी स्कूलों में उत्साह, परिषदीय के बच्चों में भय
कोरोना से बचाव के लिए लगने वाले टीके को लेकर निजी स्कूलों के बच्चों में जबर्दस्त उत्साह है। जबकि परिषदीय स्कूलों के बच्चे भयभीत हैं। वह अभिभावकों से बिना पूछे टीका लगवाने को तैयार नहीं है। अधिकतर को कोरोना के टीके के बारे में जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल बहादुरगंज की छात्रा सुमन को कोरोना के टीकाकरण के बारे में जानकारी नहीं है। वह बोली कि जब तक माता-पिता अनुमति नहीं देंगे। तब तक कोई भी टीका नहीं लगवाएंगी।
मोहल्ला खलीलशर्की निवासी इबाद खान ने बताया कि उसने अभी टीका नहीं लगवाया है। साथ ही वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी भी नहीं है। हालांकि, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा लेेंगे।
स्कूल प्रबंधन की तैयारी
स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चों से सेंटर पर पहुंचकर टीका लगवाने के लिए रोज प्रेरित कर रहे हैं। यदि उनके स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों के वैक्सीनेशन पहले की तरह कराया जाए तो काफी बेहतर रहेगा। -आरडी अग्रवाल, निदेशक, डॉन एंड डोना कॉन्वेट स्कूल
कोरोना से बचाव के लिए बच्चों का टीका लगवाने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर अपने स्कूल में शिविर लगवाएंगे, जिससे सभी बच्चों को आसानी से वैक्सीन लग सके। -शमा जैदी, प्रधानाचार्य, दून इंटरनेशनल स्कूल
बुधवार को 240 व बृहस्पतिवार को 450 को लगे टीके
खुटार। 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगने की शुरुआत के बाद बुधवार को पहले दिन कई स्कूलों में 240 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई थी। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 450 बालक-बालिकाओं ने वैक्सीन लगवाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बालक-बालिकाओं को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कई टीमें बनाई हैं। बृहस्पतिवार को टीमों ने कंपोजिट विद्यालय गुरघिया, कंपोजिट विद्यालय भरकलीगंज, कंपोजिट विद्यालय धनसिंहपुर, कंपोजिट विद्यालय सिहुरा खुर्द कलां, गांव सिल्हुआ के संत विनोबा कन्या इंटर कॉलेज और कंपोजिट विद्यालय में कुल 450 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई। संवाद
- बृहस्पतिवार को गांव के स्कूल में शिविर लगा, जिसमें कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन लगने के बाद कोरोना का डर बिल्कुल समाप्त हो गया है। - नव्या निवासी सिल्हुआ, खुटार
-पहले बड़े लोगों को वैक्सीन लगाई थी तो बताया गया था कि बुखार आ जाता है तो हम लोग डर रहे थे, लेकिन मैंने भी वैक्सीन लगवाई है। मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई है। - प्रिंस निवासी सिल्हुआ, खुटार
स्कूल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। कोई परेशानी नहीं हुई है। जब दूसरी डोज का समय आएगा तो वह भी लगवाएंगे। कोरोना से कोई भय नहीं है। - मयंक मिश्रा निवासी सिल्हुआ, खुटार
केंद्र सरकार ने कोरोना से बालक-बालिकाओं को बचाने के लिए वैक्सीन लगवाने का अभियान शुरू कराया है, यह अच्छा है। अब हम लोगों को भी कोरोना से लड़ने में मजबूती मिलेगी। - मुस्कान मिश्रा निवासी सिल्हुआ, खुटार
तिलहर में 220 को लगाई वैक्सीन
तिलहर। तिलहर सीएचसी से संबंधित पांच केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 12 से 14 साल तक के 220 बच्चों को टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के पांच केंद्रों पर टीकाकरण किया गया है। बताया कि सीएचसी के स्टाफ की टीम ने लगातार नगर ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य कर रही है। बच्चों की परीक्षा होने के कारण वैक्सीनेशन का काम थोड़ा प्रभावित हो रहा है। संवाद
-पोलियो अभियान के चलते होली के बाद बच्चों का टीकाकरण तेजी से नहीं चल पाया। अब हर ब्लॉक में पांच टीमों को भेजकर कैंप लगवाया है। स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। -पीपी श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी