{"_id":"611ac6998ebc3e42cd4ece9b","slug":"vaccination-shahjahanpur-news-bly4565815185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में ग्रामीणों और एएनएम के बीच विवाद से कोरोना टीकाकरण में पड़ी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में ग्रामीणों और एएनएम के बीच विवाद से कोरोना टीकाकरण में पड़ी बाधा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र के जरियनपुर सीएचसी के पैलानी उत्तरी गांव में सोमवार को दोपहर ग्रामीणों ने एएनएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्थिति संभाली और दोपहर दो बजे से दोबारा वैक्सीनेशन का काम शुरू कराया।
जरियनपुर सीएचसी पर तैनात एएनएम पीएल पटेल सोमवार को वैक्सीनेशन करने के लिए अपने क्षेत्र के गांव पैलानी उत्तरी पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को घरों से बुलाकर उन्हें कोरोना वैक्सीन की खुराक देनी शुरू की। तभी गांव के भाई सिंह को वैक्सीन लगाने पर इंजेक्शन वाली जगह से खून आने लगा। आरोप है कि भाई सिंह के शिकायत करने पर एएनएम भड़क गईं और उन्हें भला बुरा कहने लगीं। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भी भड़क गया और टीकाकरण का बहिष्कार कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने एएनएम के कथित दुर्व्यवहार की शिकायत सीएचसी प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी से की। बाद में वहां पहुंचे डॉ. रस्तोगी ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर दोबारा वैक्सीनेशन शुरू कराया। ग्रामीण लीलावती, सत्यवीर, राकेश, मुन्ना सिंह, जगपाल सिंह, श्याम सुंदर, सतेंद्र कुमार, रामशंकर दीक्षित, ओमकार आदि ने सीएचसी प्रभारी से एएनएम पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
एएनएम पटेल का कहना है कि किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ में कुछ लोग पहले वैक्सीन लगाने को दबाव बना रहे थे और लाइन लगाने को कहने पर भड़क गये। सीएचसी प्रभारी डॉ. रस्तोगी के अनुसार वैक्सीन लगाते वक्त खून आना कोई खास बात नहीं है। एएनएम के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे।