Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic jam persists for the third consecutive day at Hamjapur intersection; commuters left stranded for three hours.

Shahjahanpur News: हमजापुर चौराहे पर तीसरे दिन भी लगा जाम, राहगीर तीन घंटे तक फंसे

Sat, 14 Nov 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam persists for the third consecutive day at Hamjapur intersection; commuters left stranded for three hours.
निगोही के हमजापुर चौराहे पर लगा जाम। संवाद
निगोही। हमजापुर चौराहे पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को कई घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। हमजापुर चौराहे से कैमुआ पुल तक सड़क की दोनों पटरियों पर सब्जी, फल और चाट विक्रेताओं का कब्जा भी जाम की वजह बना।
विज्ञापन

डालमिया चीनी मिल शुरू होने से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और ट्रकों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, भाई दूज के बाद बहनों की वापसी से भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में शुक्रवार को भी वाहन आमने-सामने फंस गए और सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। कई घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

तालगांव निवासी शौकत अली ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। जाम के कारण तीन घंटे तक निगोही में फंसे रहे। महिलाओं और छोटे बच्चों को काफी परेशानी हुई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि त्योहार और चीनी मिल में गन्ना ले जाने वाले वाहनों के कारण जाम लग रहा है। शनिवार तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed