{"_id":"6af76bd48696adcc3f06a6fc","slug":"scuffle-with-constables-police-covered-up-the-incident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-189890-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिपाहियों से हाथापाई...पुलिस ने छिपाई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिपाहियों से हाथापाई...पुलिस ने छिपाई घटना
विज्ञापन
पुवायां। कार को लेकर विवाद होने की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों से हाथापाई कर वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी गई। पुलिस ने घटना को दबाते हुए दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया है।
बृहस्पतिवार रात नौ बजे नगर के सेंटर चौराहे के पास दो दोस्तों के बीच कार मांगने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने पुलिस बुला ली। थाने से दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो उनके सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सिपाहियों ने बचाने का प्रयास किया तो एक पक्ष के लोगों ने सिपाहियों से हाथापाई की। सिपाही ने एक युवक को पकड़ लिया तो उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति ने उसे छुड़वाकर भगा दिया।
इसके बाद सिपाही ने युवक को छुड़ाने वाले दो लोगों को पकड़ लिया, लेकिन युवक थाने जाने के लिए तैयार नहीं थे। अन्य लोगों को फोन कर मौके पर आने के लिए कह रहे थे। इसके बाद सिपाही ने कॉल कर थाने से फोर्स बुलाई और युवकों को थाने ले गए।
विज्ञापन
सिपाही और युवक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। शुक्रवार को दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। मारपीट के मामले में तहरीर नहीं दी गई। पुलिसकर्मियों ने भी हाथापाई और वर्दी उतरवाने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने की जरूरत नहीं समझी।
-- --
मामले की जानकारी मिली थी। दो व्यक्तियों को पकड़ा गया था और शांतिभंग में चालान किया गया है। किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी। इस कारण कार्रवाई समूचित नहीं हो सकी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां