फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vaccination: Instructions for making separate desks for women and men

वैक्सीनेशन : महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग डेस्क बनाने के निर्देश

Tue, 11 Jan 2022 06:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Vaccination: Instructions for making separate desks for women and men
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविरों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने पुराने जिला अस्पताल में किए जा रहे वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन की गति में तेजी लाई जाए। महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग डेस्क लगाए जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा मास्क का प्रयोग नियमित रूप से करें। भीड़भाड़ एरिया में जाने से बचे व सामूहिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है 15 से 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा, शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जीआईसी कॉलेज के एक छात्र से बात की एवं निर्देश दिए कि जीआईसी कॉलेज में भी वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाए। इससे 15 से 18 वर्ष की सभी बच्चे जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवा सकें। उन्होंने लोधीपुर व हुसैनपुरा में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लोधीपुर में वैक्सीनेशन के लिए एक ही एएनएम होने पर उन्होंने स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग डेस्क लगाने को कहा उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। हुसैनपुरा में चल रहे सेंटर पर उन्होंने 15 व 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के वैक्सीनेशन की जानकारी ली। उन्होंने सेकंड डोज लगाने पर फोकस करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed