{"_id":"627029bcd063c34b87477daa","slug":"vaccination-centers-are-no-longer-showing-the-same-enthusiasm-as-before-shahjahanpur-news-bly48352781","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्रों पर अब नहीं दिख रहा पहले जैसा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्रों पर अब नहीं दिख रहा पहले जैसा उत्साह
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुराने जिला अस्पताल स्थित सेंटर पर खाली बैठे कर्मचारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका लगवाने में पहले वाला जोश बच्चों में नहीं दिख रहा है। इसके कारण काफी कम संख्या में किशोर-किशोरियां टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। हाल यह है कि वैक्सीनेशन सेंटरों पर सन्नाटा पसरा पड़ा है। वहां पर गिनती के ही लोग पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पहली डोज का लक्ष्य तो प्राप्त कर लिया, लेकिन दूसरी डोज का टारगेट पूरा करने से अभी काफी दूर हैं। डीएम उमेश प्रताप सिंह लगातार टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को डोर-टू-डोर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन टीकाकरण केंद्रों पर इसका असर नजर नहीं आ रहा।
12.30 बजे: पुवायां में सीएचसी पर लगाई जा रही वैक्सीन
पुवायां। पुवायां में सीएचसी पर कैंप लगाकर 12 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्टाफ नर्स नीलम शर्मा वैक्सीन लगा रही थी। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से दो बजे तक वैक्सीन लगाई जाती है। सोमवार को दोपहर तक कुल 11 लोग वैक्सीन लगवा चुके थे। इसके अलावा स्कूलों में भी कैंप लगाकर वैक्सीन लगवाई जा रही है। संवाद
1.09 बजे: पुराने अस्पताल में दोपहर तक लगे 19 टीके
पुराने जिला अस्पताल स्थित सेंटर पर किशोर-किशोरियों के टीका लगाए रहे हैं। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे स्टाफ नर्स नेहा और सहायक स्टाफ नूर बानो खाली बैठीं थीं। परिसर में भी सन्नाटा पसरा था। नूर बानो ने बताया कि इस समय कम बच्चे टीकाकरण कराने आ रहे हैं। सुबह से दोपहर तक 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को 13 और 15 से 17 वर्ष तक के 16 टीके लगाए गए थे।
विज्ञापन
02.08 बजे: मेडिकल कॉलेज में पर आराम फरमाते मिले कुत्ते
राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण केंद्र बनाया गया। दोपहर 02.08 बजे सिर्फ एक व्यक्ति टीका लगवाने के लिए पहुंचा था। यहां के बाहरी परिसर में दो कुत्ते आराम फरमा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें भगाने की जरूरत नहीं समझी। यहां पर कोविशील्ड के 27 और को-वैक्सीन के दस टीके दोपहर तक लगे थे।
02.30 बजे: वैक्सीन लगवाने में किशोर दिखा रहे उत्साह
जैतीपुर। अगरोली गांव में टीका लगवाने के लिए किशोर-किशोरियों में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। स्वास्थ्यकर्मी सरला के नेतृत्व में टीम ने गांव में पहुंचकर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। यहां पर बच्चे अपनी मां के साथ टीका लगवाने के लिए पूरे उत्साह के साथ आए थे। टीका लगवाने के लिए किशोर-किशोरियों को इंतजार भी नहीं करना पड़ा। संवाद

जैतीपुर में किशोर के वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : SHAHJAHANPUR