{"_id":"6706ff9ccb76dc42ae069a74","slug":"urban-plaza-and-complex-not-built-in-shaheed-dwar-other-place-is-being-searched-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-128878-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहीद द्वार में न बना अर्बन प्लाजा व कॉम्प्लेक्स, दूसरी जगह ढूंढ़ी जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहीद द्वार में न बना अर्बन प्लाजा व कॉम्प्लेक्स, दूसरी जगह ढूंढ़ी जा रही
Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहीद द्वार में प्रस्तावित अर्बन प्लाजा या कॉम्प्लेक्स का निर्माण नहीं हो सका। इसके लिए दूसरी जगह भी अब तक नहीं मिली है। इसकी वजह से शहरवासियों को एक ही छत के नीचे सभी जरूरतों को पूरा कराने की योजना अधर में लटक गई हैं।
नगर निगम की ओर से टाउनहॉल स्थित शहीद द्वार में अर्बन प्लाजा का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था। यहां पर जगह पर्याप्त न होने के कारण इसे अस्वीकृत कर दिया गया है। उसकी जगह पर कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की गई। उसका भी निर्माण यहां शुरू नहीं हो सका है। अब निगम के अधिकारियों का कहना था कि अर्बन प्लाजा या कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए दूसरी जगह देखी जाएगी। यह करीब 700-800 वर्ग मीटर होनी चाहिए। शहीद द्वार में जगह कम होने के साथ ही उसके आगे के हिस्से में नगर निगम की दुकानें भी बनी है। इससे यह जगह योजना को जमीन पर उतारने के लिए उचित नहीं समझी जा रही। इसलिए शासन की ओर से दूसरी जगह देखने के लिए कहा गया है।
-- --
ये सुविधाएं मिलना प्रस्तावित
- नगर निगम की ओर से प्रस्तावित अर्बन प्लाजा या कॉप्लेक्स में शॉपिंग एरिया तो रहेगा ही इसके साथ ही लोगों के मनाेरंजन के लिए गेमिंग जोन, सिनेप्लेक्स, जिम आदि भी रहेगा। इसमें करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। पहले शहीद द्वार में नुमाइश एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता रहा है। पिछले कुछ सालों से नुमाइश एवं प्रदर्शनी ओसीएफ इस्टेट रामलीला मैदान में लगने लगी है।
विज्ञापन
-- --
वर्जन:::
शहीद द्वार में अर्बन प्लाजा या कॉम्प्लेक्स बनाने की जगह पर्याप्त नहीं है। दूसरी जगह देखी जा रही है। जल्द ही दूसरी जगह चयनित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। - एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त, शाहजहंपुर।