{"_id":"68d37434342724b2f0a4cdc2340a613e","slug":"urban-bank-s-khanna-the-launch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन बैंक का खन्ना ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन बैंक का खन्ना ने किया शुभारंभ
शाहजहांपुर
Updated Sun, 17 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड बरेली की शाखा का शुभारंभ जिले में हो गया। बैंक का शुभारंभ भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं नगर विधायक सुरेश खन्ना ने किया।
खन्ना ने कहा कि रविवार सहित अन्य अवकाश के दिनों में भी बैंक की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्होंने बैंक बोर्ड के अध्यक्ष गंगवार का आभार भी जताया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बैंक बोर्ड के अध्यक्ष संतोष गंगवार ने कहा कि बैंक तेजी से विकास कर रहा है। बैंक अब तक नौ एटीएम और 10 बैंक शाखाएं खोल चुका है। कहा कि बैंक पीलीभीत जिले में मार्च महीने में एक शाखा खोल चुका है।
बैंक के जीएम श्रीपाल कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह सारी सुविधाएं देता है। इस वजह से बैंक की वित्तीय स्थिति दिन ब दिन मजबूत हो रही है। बैंक शाखा के उद्घाटन के मौके पर 240 लोगों ने बैंक खाते खुलवाए, जिनमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सह प्रभारी जेपीएस राठौर, जिला महामंत्री जेपीएस राठौर, सत्यभान सिंह भदौरिया, बलवीर सिंह, श्याम नारायण मिश्र, रजनीश दीक्षित, अंशुल सिंह चौहान, अनिल वाजपेयी बाण के साथ ही बैंक बोर्ड के धर्मजीत सिंह, मुन्नालाल वर्मा, रामऔतार खंडेलवाल, डॉ. प्रमोद सक्सेना, एसके गुप्ता, आरन गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
गंगवार ने केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान
शाहजहांपुर। अर्बन बैंक के शुभारंभ पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का गुणगान भी किया। गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जनधन योजना से देश के करोड़ों गरीबाें का बैंक में खाता खुल गया। अब खाताधारकों का बीमा कराकर उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित किया जा रहा है।
गंगवान ने पेंशन योजना का जनता के कल्याणकारी बताने के साथ ही टेक्सटाइल पार्कों के बारे में भी बताया। कहा कि टेक्सटाइल पार्क बनाए जाने से बुनकरों को काफी काम मिलेगा। कहा यदि प्रदेश सरकार का अपेक्षित सहयोग मिला तो यह काम जल्द हो जाएंगे।