फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar, uproar between farmer and center assistant at Paddy Purchase Center in Banda

बंडा में धान क्रय केंद्र पर किसान और सेंटर सहायक के बीच मारपीट, हंगामा

Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Uproar, uproar between farmer and center assistant at Paddy Purchase Center in Banda
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा में धान तौलने को लेकर क्रय केंद्र पर तैनात सहायक और एक किसान के बीच मारपीट हो गई, जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। केंद्र सहायक की ओर से बंडा थाने में आरोपी किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसको लेकर किसान संगठनों में रोष है।
विज्ञापन

सोमवार को बंडा के मंडी परिसर में पीसीएफ के सेंटर पर किसान और सेंटर सहायक के बीच मारपीट होने से मौके पर भारी भीड़ लग गई। गांव आलमपुर पिपरिया निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंडी में लगे पीसीएफ के सुंदरपुर जमुनिया क्रय केंद्र पर उन्होंने सेंटर सहायक से धान तौलने को कहा। थाना पुवायां के गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी रामजी सेंटर पर सहायक हैं। उन्होंने नंबर से तौल की बात कही, इस पर किसान और सेंटर सहायक के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद सेंटर सहायक रामजी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किसान प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार प्रदीप ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

झगड़े के बाद सेंटरों पर दो घंटे तक बंद रही तौल
बंडा। सेंटर प्रभारियों ने झगड़े का बहाना बनाकर धान की तौल बंद कर दी, इससे काफी दिनों से सेंटरों पर धान लेकर पड़े किसानों की मुसीबतें बढ़ गईं। किसानों ने कहा कि पहले ही धान तौलने में आनाकानी की जा रही थी और अब झगड़े का बहाना बनाकर सभी आठ सेंटरों पर तौल बंद कर दी गई है। अधिकारी भी किसानों की सुनने को तैयार नहीं हैं। लगभग दो घंटे बाद तौल शुरू कर दी गई। पीसीएफ के सुंदरपुर जमुनिया क्रय केंद्र के प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रदीप का 50 क्विंटल धान तौला गया था, शेष धान तौल से रह गया है। सेंटर पर तौल बंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बंडा। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सेंटरों पर दलालों के माध्यम से धान तौला जा रहा है। किसान विरोध करता है तो पिटाई की जाती है और रिपोर्ट भी दर्ज करा दी जाती है। इस मामले में आंदोलन किया जाएगा। भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि किसान अपनी बात रखता है तो उसकी पिटाई की जाती है और रिपोर्ट भी दर्ज करा दी जाती है। किसान पर दर्ज रिपोर्ट निरस्त नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कश्यप ने कहा कि सेंटर इंचार्ज के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए और किसान पर रिपोर्ट निरस्त की जानी चाहिए। रिपोर्ट निरस्त नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा।
प्रकरण की जानकारी कराई जाएगी। सेंटरों पर तौल शुरू कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां
सेंटर सहायक रामजी की तहरीर पर प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान की तहरीर नहीं मिली है।
- चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed