{"_id":"6521ac35745dc6d029057194","slug":"uproar-over-refusal-to-write-x-ray-css-intervened-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6047-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक्स-रे लिखने से इन्कार करने पर हंगामा, सीएसएस ने किया हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक्स-रे लिखने से इन्कार करने पर हंगामा, सीएसएस ने किया हस्तक्षेप
Sun, 08 Oct 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे कराने को लेकर अधिवक्ता का विवाद हो गया। डॉक्टर पर पर्चा फाड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ। अस्पताल के अधिकारियों ने मामले को शांत कराया।
अधिवक्ता मोहित शनिवार को अपना हाथ का एक्स-रे कराने के लिए हड्डी रोग विभाग में गए थे। हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर से एक्स-रे लिखने का अनुरोध किया। आरोप है कि डॉक्टर ने इन्कार कर दिया, साथ ही अभद्र व्यवहार करते हुए पर्चा फाड़ दिया। सूचना पर अन्य अधिवक्ता भी पहुंच गए और नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि डॉक्टर का रवैया बेहतर नहीं था। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एमपी गंगवार व सीएमएस डॉ.नैपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप कर शांत कराया। सीएमएस डॉ.नैपाल सिंह ने बताया कि मामले को निस्तारण कर दिया गया।