फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar over closure of DJ in Ram Navami procession in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: रामनवमी के जुलूस में डीजे बंद कराने पर थाने के सामने लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 10 Apr 2022 11:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Apr 2022 11:40 PM IST
सार

डीजे बंद कराने को लेकर रविवार रात 10 बजे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध जताया। जुलूस विश्वनाथ मंदिर के पास खत्म होना था, लेकिन उससे चंद कदम पहले पुलिस ने डीजे बंद करा दिया।

विज्ञापन
Uproar over closure of DJ in Ram Navami procession in Shahjahanpur
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में रामनवमी के जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा टाउन हॉल में डीजे बंद कराए जाने को लेकर रविवार रात हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस पर आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने के सामने जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर रविवार रात 10 बजे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध जताया। हिंदू संगठनों का कहना है कि रमजान के महीने में आधी रात को बजने वाले लाउडस्पीकर भी बंद किए जाएं।  विश्वनाथ मंदिर के पास जुलूस खत्म होना था, लेकिन उससे चंद कदम पहले पुलिस ने डीजे बंद करा दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी संजय कुमार और एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी रात 10.30 बजे भड़के लोगों से बातचीत करने पहुंचे। वहीं संगठन के लोगों ने इंस्पेक्टर से माफी मांगने की मांग की गई है। देर रात तक तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। सीओ सिटी सरवरण टी ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed