{"_id":"625319ca0efec81c6c6ea8b5","slug":"uproar-over-closure-of-dj-in-ram-navami-procession-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रामनवमी के जुलूस में डीजे बंद कराने पर थाने के सामने लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रामनवमी के जुलूस में डीजे बंद कराने पर थाने के सामने लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
Sun, 10 Apr 2022 11:40 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:40 PM IST
सार
डीजे बंद कराने को लेकर रविवार रात 10 बजे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध जताया। जुलूस विश्वनाथ मंदिर के पास खत्म होना था, लेकिन उससे चंद कदम पहले पुलिस ने डीजे बंद करा दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में रामनवमी के जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा टाउन हॉल में डीजे बंद कराए जाने को लेकर रविवार रात हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस पर आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर रविवार रात 10 बजे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध जताया। हिंदू संगठनों का कहना है कि रमजान के महीने में आधी रात को बजने वाले लाउडस्पीकर भी बंद किए जाएं। विश्वनाथ मंदिर के पास जुलूस खत्म होना था, लेकिन उससे चंद कदम पहले पुलिस ने डीजे बंद करा दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी संजय कुमार और एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी रात 10.30 बजे भड़के लोगों से बातचीत करने पहुंचे। वहीं संगठन के लोगों ने इंस्पेक्टर से माफी मांगने की मांग की गई है। देर रात तक तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। सीओ सिटी सरवरण टी ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन