{"_id":"637689328dd91b1bf710d3b1","slug":"uproar-in-ram-rahim-s-online-satsang-vhp-leaders-tore-posters-shahjahanpur-news-bly504091944","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में हंगामा, विहिप नेताओं ने पोस्टर फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में हंगामा, विहिप नेताओं ने पोस्टर फाड़े
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में रेती रोड पर स्थित एक लॉन में दुष्कर्म के दोषी राम रहीम का ऑनलाइन सत्संग होने पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अनुमति मांगी तो आयोजकों ने दबाव बनाने के लिए विधायक और मंत्री से बात कराने का प्रयास किया। नाराज विहिप नेताओं ने पोस्टर और बैनर फाड़ते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सत्संग को बंद कराते हुए दो आयोजकों को हिरासत में ले लिया है।
दोपहर करीब एक बजे राम रहीम का सत्संग शुरू हुआ था। लॉन में बेहतर तरीके से सजावट करने के साथ ही माइक भी लगाए गए थे। सत्संग में शहर, रोजा, हरदोई, फर्रुखाबाद समेत आसपास के जिलों की महिलाएं भी बसों से शामिल होने के लिए आईं थीं। इसके अलावा आसपास के स्कूलों से बड़ी संख्या में बच्चे भी बुलाए गए थे। सत्संग में बड़ी स्क्रीन पर डेरा सच्चा सौदा से राम रहीम का संबोधन ऑनलाइन चल रहा था। सत्संग शुरू होने पर लोगों का ध्यान गया तो हिंदू संगठनों को सूचना दी गई। कुछ देर में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुष्कर्म के दोषी का सत्संग कराने पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन का अनुमति लेटर दिखाने के लिए कहा। इस पर आयोजक उन्हें टालने लगे। आयोजकों के रवैये को देखकर विहिप नेता ने एसपी को फोन पर सूचना दी। साथ ही हंगामा करते हुए राम रहीम के पोस्टर और बैनर फाड़ना शुरू कर दिए। रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत ही एलईडी स्क्रीन को बंद करा दिया। हंगामा होने पर महिलाएं और बच्चों में खलबली मच गई। सभी को लॉन से निकालकर घर भेजा गया।
थाने से छोड़ दिए गए दोनों आयोजक
बिना अनुमति के सत्संग कराने वाले दो आयोजकों को पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले आई। उनसे पूछताछ की गई। हालांकि, उनके खिलाफ कोई तहरीर न आने पर उन्हें छोड़ दिया गया है। हालांकि, आयोजन स्थल उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
अनुमति मांगने पर फोन से बात कराने लगे आयोजक
विहिप नेता राजेश अवस्थी ने आयोजकों से प्रशासन से अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा। अवस्थी के मुताबिक, आयोजक अनुमति दिखाने के बजाये मंत्री और विधायक से बात कराने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बात करने के बजाये पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचित कर सत्संग को बंद करा दिया।
बड़ी संख्या में थे स्कूली बच्चे
राम रहीम के सत्संग के लिए महिलाओं के साथ ही आसपास के स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया था। बच्चे स्कूली ड्रेस में थे। सवाल उठता है कि सत्संग के लिए बच्चों को भेजने की अनुमति स्कूल प्रबंधन ने कैसे दे दी।
लालच देकर बुलाई थी भीड़
विहिप के जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि कंबल और रुपये का लालच देकर भीड़ को बुलाया गया था। स्कूलों के प्रबंधन पर भी कार्रवाई होना चाहिए जो सत्संग में बच्चों को भेज रहे हैं। एक जागरण करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। इतनी भीड़ जुटने के बाद भी प्रशासन को कोई खबर नहीं लगी।
राम रहीम के सत्संग की सूचना आने पर हमने सीओ सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सत्संग के लिए जिसने जगह उपलब्ध कराई, उस पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। आशीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
सत्संग को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद करा दिया है। अभी मामले में कार्रवाई नहीं हुई। बिना अनुमति के कार्यक्रम करने पर कार्रवाई होगी।
संजय कुमार, एसपी सिटी