{"_id":"62e592cf2376240e154f018a","slug":"uproar-in-government-medical-college-for-getting-free-form-shahjahanpur-news-bly4930292164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री में पर्चा बनवाने को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री में पर्चा बनवाने को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार को फ्री में पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा हो गया। पर्चा बनाने का एक रुपया मांगने पर युवक भड़क गया। आरोप है कि उसने कर्मचारियों से गालीगलौज शुरू कर दी, जिसके बाद मामला बढ़ गया। करीब आधा घंटे तक अस्पताल में मरीजों के पर्चे नहीं बनाए जा सके।
सुबह करीब 11 बजे ओपीडी में पर्चा काउंटर के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी लाइन लगी थी। तभी युवक लाइन के बजाय सीधे कर्मचारी के पास पहुंच गया और पर्चा बनाने के लिए कहने लगा। कर्मचारी ने विवाद से बचने के लिए उसका पर्चा बना दिया। उसने पर्चे का एक रुपये का शुल्क भी देने से इन्कार कर दिया। कर्मचारी के एतराज करने पर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने पर्चा बना रहे कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की। वह काउंटर के अंदर भी पहुंच गया। शोरशराबा होने पर अस्पताल की सिक्योरिटी के कर्मचारी भी तुरंत पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस उसे अस्पताल के अधिकारियों के पास ले गई। नाराज कर्मचारियों ने मरीजों के पर्चे बनाना बंद कर दिए। युवक के माफी मांगने के बाद कर्मचारियों ने पर्चे बनाने का काम शुरू किया।
युवक पर्चा बनवाने आया था। उसके पास खुले रुपये नहीं होंगे। वह रुपये लेने गया होगा। तभी दूसरा व्यक्ति आ गया और फ्री पर्चा बनवाने को लेकर दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। युवक को समझाकर शांत कर दिया गया। - डॉ. एयूपी सिन्हा, सीएमएस