फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar following woman's death; doctor chased and beaten in front of police.

Shahjahanpur News: महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस के सामने डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा

Tue, 06 Oct 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Uproar following woman's death; doctor chased and beaten in front of police.
नेहा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के कटिया रज्जब गांव निवासी पवन की पत्नी नेहा (28) की सोमवार सुबह चौक कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान एक डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। करीब साढ़े तीन घंटे चले हंगामे के बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव घर ले गए।
विज्ञापन

पवन के अनुसार, पत्नी को बुखार आ रहा था। रविवार शाम करीब छह बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को मरीज से मिलने नहीं दिया। सोमवार सुबह करीब सात बजे पत्नी से मिलने का प्रयास किया तो डॉक्टर और स्टाफ ने उन्हें बाहर कर दिया। उन्होंने गालीगलौज और मारपीट का भी आरोप लगाया। बाद में अंदर जाने पर पत्नी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हंगामे के दौरान डॉक्टर के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। करीब एक मिनट 54 सेकंड के वीडियो में कुछ लोग डॉक्टर को घेरकर पीटते तो पुलिसकर्मी बीच-बचाव का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। एक युवक के हाथ में बेल्ट भी दिखाई दे रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कटरा के पूर्व सपा विधायक राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल संचालक ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि मरीज की हालत भर्ती के समय ही बेहद गंभीर थी। परिजनों को स्थिति बताकर उपचार शुरू किया गया था। उपचार के दौरान सुबह महिला की मौत हो गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

-------------
वीडियो फुटेज के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को एक निजी अस्पताल में महिला की मौत होने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर से मारपीट किए जाने की घटना भी संज्ञान में आई है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मारपीट के संबंध में वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नेहा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

नेहा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed