फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar during encroachment removal, altercation with police

Shahjahanpur News: अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 16 Apr 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uproar during encroachment removal, altercation with police
मंडी में निर्माण को लेकर विरोध जताते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पीछे सड़क निर्माण के लिए खोदाई करने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि नगर निगम से अलॉट जमीन पर सड़क बनवाई जा रही है। सूचना पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। उन्होंने धरने पर बैठने की चेतावनी दी। उनके आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मंडी में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पीछे सड़क का निर्माण कराने के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम पहुंची। टीम ने खोदाई और तोड़फोड़ का कार्य शुरू किया। तभी वहां के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी पहुंचे। उनके पहुंचने पर लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

तनवीर ने नगर निगम के अफसरों को बताया कि खालिद को वर्ष 1989 में जगह अलॉट की गई थी। वह जमीन पर रेता-बजरी का कारोबार करते हैं। इस मुद्दे पर पूर्व में तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा और डीएम से वार्ता की थी। इसके बाद खालिद ने अपनी दो फुट जगह खुद छोड़ दी थी। वहां पर लाल निशान भी लगाए गए थे। इसके बाद भी उनकी जमीन पर तोड़फोड़ करते हुए खोदाई की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम को नियम के अनुसार नोटिस देकर अलॉटमेंट को निरस्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिलाध्यक्ष की नगर निगम अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई। मामला शांत होने के बाद जिलाध्यक्ष वहां से लौट आए। तब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने विरोध करने वाले पांच युवकों को हिरासत में लेकर चौक कोतवाली में बैठा लिया। इसके बाद कार्य को शुरू करा दिया।
जेसीबी से संबंधित निर्माण को गिरा दिया गया। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

--
चौक कोतवाली क्षेत्र की शांति बाधित की जा रही है। नाजायज तरीके से पांच लोगों को हिरासत में लेना लोकतंत्र का गला घोंटने के समान है। लोग अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते हैं। इंस्पेक्टर के आचरण के खिलाफ सपा आंदोलन करेगी।
-तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed