फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar among pilgrims at Hitota toll plaza

Shahjahanpur News: हिटौटा टोल प्लाजा पर जायरीन का हंगामा

Thu, 11 Jan 2024 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar among pilgrims at Hitota toll plaza
तोड़फोड़ के बाद हिटौटा टोल प्लाजा पर खड़ी बस। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। नानपारा से अजमेर शरीफ जा रही बस के आगे कूड़ेदान फेंकने पर बुधवार को जायरीन भड़क उठे। उन्होंने हिटौटा टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा। आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट और बस में तोड़फोड़ की। वहीं, टोल प्लाजा के मैनेजर ने बैरियर तोड़कर भागने के आरोप में विवाद की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

बहराइच के थाना नानपारा के गांव गुरुघाट और मांघी से एक निजी बस में 63 जायरीन अजमेर शरीफ जा रहे थे। बस चालक जनपद सीतापुर के थाना तंबौर के गांव महमदपुर ऊसैया निवासी हीरालाल ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे बस टोल प्लाजा के पास पहुंची। इस दौरान टोल कर्मियों ने बस के आगे कूड़ेदान फेंक दिया। कूड़ेदान बस से टकराया तो उछला कूड़ा बस में बैठे जायरीन के लग गया। हीरालाल ने कूड़ेदान फेंकने का विरोध किया। इस पर टोल कर्मियों ने चालक और बस में सवार गुलाब नबी, नबिया, खुशनुमा, उदमा, साबिर, चंदन, हाफिज अली, महफूज, शादाब के साथ मारपीट कर दी। बस के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

इधर, यात्रियों ने यूपी-112 पर सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया। जायरीन का आरोप था कि थाना प्रभारी सहित तमाम पुलिसकर्मियों ने उनसे जबरन समझौता करा दिया। चालक को बिना कार्रवाई के ही बस आगे ले जाने पर विवश कर दिया। जायरीन के अनुसार वे लोग कार्रवाई चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर सुदीप द्विवेदी ने बताया कि बस चालक और यात्री गलत आरोप लगा रहे हैं। किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। बस चालक टोल बैरियर तोड़कर भागा था। बाद में चालक ने बस को रोक लिया। इस कारण मामूली विवाद हुआ था। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के समय थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर गए थे। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इस कारण कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यदि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने बस यात्रियों के साथ मारपीट की है तो जांच कराई जाएगी। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज पंत, सीओ पुवायां

तोड़फोड़ के बाद हिटौटा टोल प्लाजा पर खड़ी बस। संवाद

तोड़फोड़ के बाद हिटौटा टोल प्लाजा पर खड़ी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed