फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UPPCS exam: AI will alert if there is any irregularity

यूपीपीसीएस परीक्षा : गड़बड़ी की तो एआई करेगा अलर्ट

Sun, 12 Oct 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
UPPCS exam: AI will alert if there is any irregularity
तिलहर में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान निर्देश देतीं एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा। संवाद
शाहजहांपुर। राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा 2025 (पीसीएस) रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगी। परीक्षा को पहली बार एआई अलर्ट के बीच कराया जाएगा। इसमें जरा-सी गड़बड़ी करने पर कंट्रोल रूम में घंटी बजेगी। केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के अलावा पुवायां, जलालाबाद और तिलहर क्षेत्र में भी एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 7680 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह साढ़े नौ से 11:30 बजे व दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर शनिवार को सेंटरों पर सीटिंग प्लान तैयार करने के बाद सूची को गेट पर चस्पा कर दिया गया। प्रत्येक सेंटर पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। सेंटर पर 50 प्रतिशत बाहरी सरकारी शिक्षक लगाए गए हैं। सीसी कैमरों और एआई अलर्ट के बीच परीक्षा होगी। इसमें कमरे में अतिरिक्त व्यक्ति होने, शिक्षक के कक्ष में भ्रमण नहीं करने या अन्य गतिविधि होने पर तुरंत ही कंट्रोल रूम में घंटी बजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा सेंटर पर पानी, प्रकाश व्यवस्था आदि के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई। अभ्यर्थी निर्भीक होकर परीक्षा दें।
------

ये ले जाएं-इससे बचें
परीक्षार्थी एक आईडी और एडमिट कार्ड, काला बॉल पेन ले जा सकेंगे। इसके अलावा कुछ भी परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। कुछ भी संदिग्ध मिलने पर जांच की जाएगी। परीक्षार्थी जरूरी कागजात के अलावा किसी भी तरह का कागज अंदर न ले जाएं।
-----

ये बनाए गए सेंटर
जीआईसी खिरनीबाग, इस्लामिया इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, श्री हर कुमार पाठक कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय ब्लॉक ए व बी, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीएफ कॉलेज ब्लॉक ए व बी, स्वामी धर्मानंद कॉलेज, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जलालाबाद, पुवायां इंटर कॉलेज पुवायां, आरवीएम इंटर काॅलेज तिलहर, एलबीजेपी इंटर कालेज तिलहर, लाला बुलाकी दास रामसहाय हिंदू महिला इंटर काॅलेज तिलहर।
--

परीक्षा केंद्र के सौ मीटर तक रहेगा सुरक्षा घेरा
यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में समन्वय बैठक की गई। बैठक में सभी सेक्टर प्रभारी, परीक्षा केंद्र प्रभारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। प्रश्नपत्रों के आगमन, वितरण व उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षित निकासी तक सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व निगरानी के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम न लगने पाए, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया। असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई।
-----
एसपी ग्रामीण ने लिया केंद्रों का जायजा
तिलहर। पीसीएस (प्री) परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का शनिवार को एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने सुरक्षा के नजरिए से जायजा लिया। परीक्षा रविवार को होगी।

परीक्षा के लिए एलबीजेपी इंटर कॉलेज, आरबीएम इंटर कॉलेज तथा लाला बुलाकीदास इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर 384 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। एसपी ग्रामीण ने प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के साथ सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां सिटिंग प्लान, पेयजल व्यवस्था, सीसी कैमरों की स्थिति को देखा। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सभी केंद्रों को शासन स्तर से वीडियोग्राफी के माध्यम से संबद्ध किया गया है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास यातायात सुचारु बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed