{"_id":"6988e1a2121f872c16096cd7","slug":"upon-seeing-the-disabled-groom-the-woman-refused-to-marry-him-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165087-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिव्यांग दूल्हा देख युवती ने शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिव्यांग दूल्हा देख युवती ने शादी से किया इन्कार
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। पड़री चांदपुर गांव में शनिवार की रात आई एक बरात में दूल्हा शादी के मंडप में लड़खड़ा कर गिर गया। उसके दिव्यांग होने का भेद खुला तो दुल्हन ने वर पक्ष पर दूल्हा बदले जाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ फेरे लेने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में पूरी रात पंचायत चलने के बावजूद शादी नहीं हो पाने से बारात दुल्हन के बगैर मायूस लौट गई।
पड़री चांदपुर की एक युवती की शादी गांव अल्हादादपुर निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। शनिवार को बरात युवती के दरवाजे पर पहुंची। बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया। द्वारचार के बाद कई बराती भी खाना खाकर घर चले गए और कुछ बराती वहां मौजूद रहे। शादी की कुछ रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा मंडप में पहुंचा तो उसे बिठाने का प्रयास किया गया। इस दौरान वह पटले से लड़खड़ाकर गिर गया।
इस पर कन्या पक्ष में दूल्हा दिव्यांग होने की चर्चा होने लगी। दूल्हे को फिर से उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन दिव्यांग होने के कारण वह सीधे खड़ा नहीं हो सका।
विज्ञापन
इस पर फेरे लेने के लिए मंडप में बैठाई गई युवती ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। कन्या पक्ष का आरोप है कि पहले जो दूल्हा दिखाया गया, उसमें कोई शारीरिक कमी नहीं थी, लेकिन वर पक्ष ने बरात के साथ दिव्यांग दूल्हा भेज दिया।
द्वारचार के दौरान दूल्हा कार में बैठे रहने से उसकी दिव्यांगता जाहिर नहीं हुई। युवती के परिजनों का आरोप है कि वर पक्ष ने उनके साथ विश्वासघात किया है। इस वजह से उनका लाखों रुपये का नुकसान बरात के खाने और दहेज के सामान पर हुआ है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।