{"_id":"575323c54f1c1b7d2f10a41e","slug":"upendra-came-by-bicycle-the-congress-joined-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से उतरे उपेंद्र, कांग्रेस का थामा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से उतरे उपेंद्र, कांग्रेस का थामा हाथ
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
साइकिल से उतरे उपेंद्र, कांग्रेस का थामा हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के भितरघात से आहत सपा नेता उपेंद्रपाल सिंह, उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह, मिर्जापुर की जिला पंचायत सदस्य इंद्रासनी यादव, खुदागंज की कुमुद गंगवार, अधिवक्ता प्रताप सिंह शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। गांधी भवन में हुए स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद स्मृति जन जागृति अभियान में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सभी को कांग्रेस का झंडा देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और उनका स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के लिए उपेंद्रपाल बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ शनिवार को गांधी भवन पहुंचे थे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जो लोग सत्तापक्ष को ठुकराकर कांग्र्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं, उनके वह आभारी हैं। कहा कि उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि कांग्रेस में पूरा सम्मान मिलेगा। साइकिल और हाथी की तरह उनकी पार्टी नहीं हैं, जिनका कोई सिद्धांत ही नहीं है। ऐसे लोग जातिवाद और धर्मवाद का सहारा लेकर मतदाताओं को बेवकूफ बनाकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले उपेंद्रपाल ने कहा कि सपा दलालों की पार्टी बन चुकी है, इसी कारण उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें अपमानित किया गया। वह कांग्रेस में रहकर इस अपमान का बदला जरूर लेंगे। इस अवसर पर सपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य लोगों ने भी विचार रखे। मनोज त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम में इससे पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सपा, भाजपा और बसपा को जमकर कोसा। जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगराध्यक्ष तसलीम अली खां, रजनीश गुप्ता, पूर्व विधायक चेतराम, धर्मेंद्र दीक्षित, विनीत मिश्र, सुहेल बेग, मुजीब उर रहमान, भूपेंद्र सिंह भन्नू, सावित्री शर्मा, शारदा थापा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, शाहिद अनवर कुरैशी, रोहित सिंह, कृष्ण विनोद मिश्र, राकेश मिश्रा, गोपाल शर्मा, अदीब अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन