{"_id":"570cfb764f1c1b1e784a6ae4","slug":"up-on-poles-affixed-to-current-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर चढ़ा युवक करंट से चिपका, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे पर चढ़ा युवक करंट से चिपका, मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खंभे पर चढ़ा युवक करंट से चिपका, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह तड़के गांव की गुल चल रही बिजली को चालू करने का प्रयास कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना गांव सैंजना की है। यहां मेन लाइन से जुड़े तार में कुछ गड़बड़ी हो जाने पर गांव मे बीते जीन दिनों से बिजली नहीं आ रही थी। इस गांव के विश्वनाथ सिंह का बेटा 28 वर्षीय सुरजीत बिजली के बारे में जानकारी रखता था। बताते हैं कि वह सुबह तड़के चार बजे उठा और गांव से बाहर करीब दो किलोमीटर दूर तार को सही करने पहुंच गया। वह खंभे पर चढ़कर तार सही कर रहा था। इसी दौरान वह किसी तरह मेन लाइन की चपेट में आकर खंभे में ही चिपककर रह गया। घरवालों को इसकी तब हुई जब सुबह करीब सात बजे उस तरफ शौच को गए। किसी ग्रामीण ने सुरजीत को मृत अवस्था में खंभे पर लटका देखा। हादसे की खबर से मृतक के घर रोना पीटना मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खंभे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत काफी समय पहले हो जाने के कारण सुरजीत पर ही गृहस्थी का भार था। बेटे की मौत से मां शांति देवी बेसुध हो गई है।
विज्ञापन